PropellerAds

जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया वाहन जांच

Demo pic
बेनीपट्टी(मधुबनी): स्थानीय थाना के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार ने वाहन जांच किया. इस दौरान तकरीबन चार चक्का, ऑटो, ट्रेक्टर सहित 16 वाहन पकड़े गये. अधिकांश वाहन ओवलोडेड होने के कारण धरे गये, जबकि शेष वाहनों को कागजात के अभाव के कारण पकड़ा गया. वाहन जांच के क्रम में एक मैजिक मैट्रो को ओवर लोडेड होने, बिना परमिट के वाहन चलाये जाने और कागजात उपलब्ध नही होने के कारण 71 सौ रुपये का चालान काटकर जूर्माने की राशि वसुल की. वहीं पकडे गये शेष 15 वाहनों को जब्त कर स्थानीय थाना के हवाले कर दिया गया और कागजात उपलब्ध कराये जाने पर छज्ञेड़े जाने का निर्देश भी पुलिसकर्मियों को दिया. उन्होंने कहा कि वाहन जांच का उद्धेश्य यातायात परिचालन और परिवहन अधिनियम को शतप्रतिशत धरातल पर लागू करना है. अधिकांश दुर्घटनायें और अपराधिक वारदातों का अंजाम वाहन के जरिये दिये जाने की शिकायतें आम रही है. वाहन चालाकों की घोर लापरवाही के कारण आये दिन दूर्घटना होने के मामले आते रहे हैं. जबकि वाहन या बाइक चालक द्वारा बेधरक यातायात नियम का उलंघन किया जाता रहा है. ओवर लोडेड, बिना हेलमेट का बाइक चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाये कार चलाने व कागजात के वाहन परिचालन को गंभीरता से लेते हये वाहन जांच की गयी है. उघर वाहन जांच किये जाने की खबर आम होते ही वाहन चालकों में एक बार फि से हड़कंप मंच गया. गोपनीय रास्ते के तलाश के लिये वाहन चालक बाइ पास रास्ते की खोज करते रहे. मौके पर परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक रामप्रीत पासवान समेत स्थानीय थाना पुलिस बल मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment