PropellerAds

पत्नी ने शराब के नशे में धूत पति को किया पुलिस के हवाले

हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के गंगौर गांव स्थित बैंक चौक पर उस समय कौतुहल का माहौल कायम हो गया। जब एक महिला ने अपने शराबी पति को ग्रामीणो के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दी। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर गंगौर स्थिति हाजीनगर निवासी मो. मृर्तूजा नेपाल से शराब पीकर बैंक चौक पर हो हंगामे करते हुए लूरक गया। जहां शराबी की पत्नी मकसूदा खातुन ग्रामीणो के सहयोग से पुलिस को सुचना देकर उसे गिरफ्तार करवा दी। जिससे ग्रामीणो ने महिला के इस जज्बे को सलाम किया। महिला मकसूदा खातुन ने कहा कि यह हमेशा शराब पीकर घर मे हमारे साथ मारपीट करता था। इसलिए कम से कम जेल जाकर सुधर जाएगा। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शराबी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment