मधुबनी: मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने ऐसा काम किया है जिससे आप उसके फैन या दीवाना तो बनेंगे ही उसके अलावा आप के मुँह से खुद बखुद वाह शब्द निकल पड़ेंगे। आपको बता दे कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने बिहार के मधुबनी जिले में अवैध रूप से की गई शिक्षक बहाली का मामला उजागर किया है। ये एक ऐसा मामला है जिसे लोग भली भांति जानते है लेकिन इस के खिलाफ आवाज उठाना उचित नही समझते है, एकदम से चुप्पी बांधे अपने आप मे व्यस्त है। किसी को अपने बच्चे की भविष्य की चिंता नही है। हो भी कैसे, जिनके पास पैसा है वो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते है। जिनके पास कम पैसा है या जो मजदूर वर्ग के लोग है उन्हें तो मजबूरन अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में ही भेजना पड़ेगा। और सरकारी स्कूल की हालत ऐसी है जैसे अंधेर नगरी में चौपट राजा। ज्यादातर शिक्षक ऐसे है जिन्हें ठीक से अपना नाम लिखना नही आता वे बच्चों को क्या पढ़ाएंगे या सिखाएंगे।
मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने इस मामले को लेकर आवेदन लिख जिले के 27 फर्जी शिक्षकों के नियोजन की जांच की मांग विभाग से जुड़े पदादिकारीयों से की। ज्ञातव्य हो कि इनमें कई ऐसे नियुक्तियां है जिनमें फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षकों का नियोजन किया गया है। मधुबनी जिलाध्यक्ष राघवेंद्र रमण ने कहा है कि सभी फर्जी नियोजित शिक्षकों की सूची हरलाखी प्रखंड प्रमुख राजेश पाण्डेय को हस्तगत किया गया है। साथ ही उक्त घोटाले की उच्च-स्तरीय जांच व जांचोपरांत इस मामले में संलिप्त पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग विभाग से की गई है।
सेवा में ,
माननीय प्रखंड प्रमुख
हरलाखी ।
विषय:– हरलाखी प्रखंड में अवैध रूप से शिक्षकों की बहाली, मानदेय भुगतान, टोला सेवक की बहाली एवं कम्प्यूटर शिक्षकों की बहाली पर कारवाई करने के सम्बन्ध में ।
महाशय ,
उपरोक्त विषय के संबंध में सूचित करना है कि हरलाखी प्रखंड में शिक्षा विभाग के कार्यालय द्वारा मनमाने रूप से बिना रिक्ति एवं किसी सूचना के ही अवैध रूप से शिक्षकों को बैकलाॅग एवं बैक डेटेड बहाली , टोला सेवक की बहाली एवं कम्प्यूटर शिक्षकों की बहाली कर लूट खसोट का धंधा चलाया गया है । इस सम्बन्ध में पूर्व में भी कई बार कई आवेदक सूचना अधिकार के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरलाखी से ऐसे शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित सूचना माॅगे थे परन्तु उनके द्वारा सूचना नहीं दिया गया । कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के पत्रांक 2324 दिनांक 10.07.07 द्वारा भी कहा गया है कि यदि मामला न्यायालय में है तो विभागीय कार्यवाही साथ-साथ प्रारंभ किया जाये परन्तु अवैध वसूली कर मामले को दबाया जा रहा है । राज्य में किसी भी प्रखण्ड में स्नातक कोटि में प्रोन्नति नहीं किया गया परन्तु हरलाखी में रूपये के बल पर दो शिक्षकों को प्रोन्नति दिया गया वह भी आपके ऐसे कर्मठ प्रमुख के रहते हुये । प्रखंड नियोजन समिति के अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रमुख जैसे सम्मानित पद पर होने के कारण आपसे इस गोरखधंधे में लिप्त सभी फर्जी नियुक्त व्यक्ति एवं पदाधिकारियों के विरूद्ध कारवाई करने की आशा है ताकि आगे से कोई भी पदाधिकारी या कर्मी ऐसा कार्य करने की हिम्मत नहीं कर सके । ऐसे कुछ अवैध नियोजित शिक्षकों का विवरण निम्न है:–

शिक्षकों का विवरण
01 देवेन्द्र प्रसाद , पंचायत शिक्षक , मध्य विद्यालय कलना दो-दो प्रमाण पत्र पर नियोजित ।
02 मनोज कुमार झा , पंचायत शिक्षक , नया प्राथमिक विद्यालय कमलापतपट्टी उतरी टोल पंचायत शिक्षक फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र पर नियोजित ।
03 राम गणेश राउत , पंचायत शिक्षक , नया प्राथमिक विद्यालय कमलापतपट्टी उतरी टोल दो-दो प्रमाण पत्र पर नियोजित ।
04 श्वेता कुमारी , पंचायत शिक्षिका , नया प्राथमिक विद्यालय बलुआहा रिक्ति नहीं रहने के बाबजूद 2005 के रिक्ति पर प्राधिकार के गलत आदेश पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में योगदान करने का आदेश ।
05 रौशन , पंचायत शिक्षिका , नया प्राथमिक विद्यालय बलुआहा रिक्ति नहीं रहने के बाबजूद 2005 के रिक्ति पर प्राधिकार के गलत आदेश पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में योगदान करने का आदेश ।
06 शोभा कुमारी , पंचायत शिक्षिका , प्राथमिक विद्यालय रानीपट्टी को बैकलाॅग पर जुलाई 16 में पूर्व के विद्यालय प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर कर योगदान एवं मानदेय भुगतान ।
07 रानी कुमारी , पंचायत शिक्षिका , प्राथमिक विद्यालय पचगछिया का बैकलाॅग 2005/2006 के आधार पर 2010 में नियोजन ।
08 चन्द्रजीत राय , पंचायत शिक्षक , उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोठगाॅव उर्दू का बैकलाॅग 2003/2005 के आधार पर 2010 में नियोजन ।
09 रवि रंजन , पंचायत शिक्षक , प्राथमिक विद्यालय उमगाॅव कन्या का बैकलाॅग 2003/2005 के आधार पर 2010 में नियोजन ।
10 शशि प्रकाश दास , पंचायत शिक्षक , प्राथमिक विद्यालय सोठगाॅव कन्या का बैकलाॅग 2003/2005 के आधार पर 2010 में नियोजन ।
11 बबीता कुमारी , पंचायत शिक्षक , प्राथमिक विद्यालय बलुआहा का बैकलाॅग 2003/2005 के आधार पर 2010 में नियोजन ।
12 ब्रज मोहन चैधरी , प्रखण्ड शिक्षक , बुनियादी विद्यालय सुखवासी का अपीलीय प्राधिकार के गलत आदेश के आधार पर नियोजन ।
13 रवीन्द्रनाथ , प्रखण्ड शिक्षक , मध्य विद्यालय कलना का अपीलीय प्राधिकार के गलत आदेश के आधार पर नियोजन ।
14 सुनील कुमार मिश्र , प्रखण्ड शिक्षक , मध्य विद्यालय खिरहर का अपीलीय प्राधिकार के गलत आदेश के आधार पर नियोजन ।
15 दिनेश कुमार दुब्बे , प्रखण्ड शिक्षक , मध्य विद्यालय खिरहर कन्या का अपीलीय प्राधिकार के गलत आदेश के आधार पर नियोजन ।
16 सुरेश कुमार , प्रखण्ड शिक्षक , मध्य विद्यालय झिटकी का अपीलीय प्राधिकार के गलत आदेश के आधार पर नियोजन ।
17 अहमद रजा , प्रखण्ड शिक्षक , मध्य विद्यालय गंगौर का अपीलीय प्राधिकार के गलत आदेश के आधार पर नियोजन ।
17 अहमद रजा , प्रखण्ड शिक्षक , मध्य विद्यालय गंगौर का अपीलीय प्राधिकार के गलत आदेश के आधार पर नियोजन ।
18 राधा कुमारी , पंचायत शिक्षिका , उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनोहरपूर का नियोजन के बाद अन्तर स्नातक का अंक पत्र निर्गत ।
19 अवधेश कुमार , पंचायत शिक्षक , नया प्राथमिक विद्यालय हटबरिया मुसहरी का नियोजन वर्ष 2006 में नहरनियाॅ पंचायत में अधिक अंक पर नियोजन हुआ था एवं मानदेय भी प्राप्त किया था ।
20 बबीता कुमारी , पंचायत शिक्षिका , नया प्राथमिक विद्यालय खतबे टोल हरलाखी अनुभव प्रमाण पत्र गलत (विद्यालय में केन्द्र चला ही नहीं था) ।
21 देवेन्द्र कुमार पासवान , पंचायत शिक्षक , प्राथमिक विद्यालय उमगाॅव हरिजन अनुभव प्रमाण पत्र गलत ।
22 विजय कुमार ठाकुर , प्रखण्ड शिक्षक , उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाला बैंगरा अन्तर स्नातक अंक पत्र एवं कोड गलत ।
23 मंजू कुमारी , प्रखण्ड शिक्षिका , मध्य विद्यालय पिपरौन उपशास्त्री में 707 प्राप्तांक पर नियोजन 2006 में ।
24 संतोष पासवान , प्रखण्ड शिक्षक , उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनोहरपूर अन्तर स्नातक में 45% से कम प्राप्तांक पर भी नियोजन 2015 में ।
25 अब्दुल मलिक , पंचायत शिक्षक , प्राथमिक विद्यालय सोठिगाॅव कन्या बैकडेटेड एवं बिना अनुमोदित मेधा सूची का नियोजन 2016 में ।
26 मो0 तौसीफ आलम , पंचायत शिक्षक , प्राथमिक विद्यालय बलुआहा बैकडेटेड एवं बिना अनुमोदित मेधा सूची का नियोजन 2016 में ।
27 शिव कुमारी ठाकुर , पंचायत/प्रखण्ड शिक्षिका , उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गापट्टी प्राधिकार द्वारा नियोजन रद्द परन्तु कार्यरत ।
और भी कई ऐसे नियोजन हैं साथ ही अवैध तरीके से फर्जी नियुक्त शिक्षकों का पूर्व की राशि एवं वर्तमान में भी मानदेय भुगतान का मामला प्रकाश में आया है । जिसे अवलम्ब पंचायत एवं प्रखंड नियोजन ईकाई के खातों का जाॅचकर, निगरानी विभाग को दिये गये विवरणी से मिलान कर, अंतिम मेधा सूची से सत्यापित किये जाने की आवश्यकता है क्योंकी निगरानी विभाग को नया मेधा सूची एवं नया आवेदन पत्र भरवाकर बी0ई0ओ0 द्वारा जमा करवाया गया है ।
अतः अनुरोध है कि अविलम्ब ऐसे फर्जी नियुक्ति को रद्द करते हुए सभी पर प्राथमिकी दर्ज करवाने का अविलम्ब आदेश निर्गत करवाने की कृपा करें साथ ही अपने स्तर से इसको आपने पंचायत समिति के कार्यवाही में भी शामिल कर उपर के वरीय पदाधिकारी को भी अवगत कराने का कष्ट करें ताकि फर्जी रैकेट का संचालन बन्द हो सके एवं पर्दाफास हो सके ।

भवदीय
राघवेन्द्र रमण जिलाध्यक्ष
मिथिला स्टूडेन्ट यूनियन जिला कार्यालय
रेलवे स्टेशन के नजदीक
युवराज होटल के बगल में मधुबनी-847211
मिथिला स्टूडेन्ट यूनियन जिला कार्यालय
रेलवे स्टेशन के नजदीक
युवराज होटल के बगल में मधुबनी-847211

0 comments:
Post a Comment