PropellerAds

बढ़ते भ्रष्टाचार व अपराध को ले भाजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी चिंता

बेनीपट्टी के डा. एनसी कॉलेज परिसर में बैठक में शामिल भाजपा कार्यकर्ता
बेनीपट्टी(मधुबनी): प्रखंड मुख्यालय स्थित डा. एनसी कॉलेज परिसर में प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रो. भवानंद झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें राज्य में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराधिक घटनाओं पर व्यापक चर्चा की गयी. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अनुमंडल प्रक्षेत्र में ही नही बल्कि पूरे राज्य में इन दिनों भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर पहुंच गया है. सूबे की सुशासन सरकार मौनं आबलबं की नीति पर काम कर रही है. आये दिन हत्या, लूट, राहजनी, और अपहरण आदि की घटनायें जोर पकड़ चुकी है. तमाम विकास योजनायें ठप हो चुकी है. राज्य पिछड़े राज्यों की ओर तेजी से अग्रसर हो रही है. आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है. वहीं राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय योजनाओं की राशि खर्च नही की जा रही है, लिहाजा वह वापस हो रही है. अब राज्य की जानता पीएम मोदी और उतर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी के राहों पर चलने हेतु तैयार होती दिख रही है. बिहार को बिमारु राज्य की श्रेणी से बाहर निकालने के लिये अब बिहार में भी एनडीए की सरकार बनाने के लिये जनता और एनडीए कार्यकर्ता कमर कंस चुके हैं. वक्ताओं ने कहा कि तमाम अपराधिक घटनाओं में एफआइआर रिर्पोट दर्ज कर कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है. खाद्य सुरक्षा योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, आवास योजना और तमाम विकास योजनायें उगाही का केंद्र बनकर रह गया है. अस्पताल में न तो डाक्टर, नर्स और दवायें उपलब्ध हो रही है, न ही सड़क निर्माण कार्य पूरा हो पा रही है. भोली भाली गरीब जनता लगातार कार्यालयों का चक्कर काटने को विवश हैं. सरकार अपनी विफलता पर चुप्पी साध ली है. बेनीपट्टी के गांव गांव में अतिक्रमण का सिलसिला जारी है. बदहाली से मुक्ति दिलाने के लिये राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने की आवश्यकता है. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रो. कृष्णेश्वर ठाकुर, सुभाषचंद्र उदय, मोहन मिश्र, डा. वागिशकांत झा, विवेकानंद झा, वरुण कुमार झा, नर्मदेश्वर झा, राजीव कुमार झा, सरोज कुमार झा, राम पवित्र ठाकुर, रविंद्र कुमार सिंह, उमाशंकर गुप्ता, विनोद कुमार झा व विरेंद्र मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment