![]() |
| मधवापुर के बोकहा में मृतक के परिजन को चेक प्रदान करते सीओ ललित कुमार सिंह व अन्य |
मधवापुर(मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के बोकहा गांव में गैस सिलिंडर से लगी आम में मृतक राजेंद्र यादव के परिजन को मधवापुर के प्रभारी अंचल अधिकारी ललित कुमार सिंह ने आपदा मद से चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया. इस दौरान सीओ श्री सिंह ने मृतक की पत्नी उषा देवी को चेक प्रदान करते हुये स्व. राजेंद्र यादव के असामायिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया और कहा कि स्व. यादव की कमी तो पूरा नही किया जा सकता, पर पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता देने के लिये अंचल प्रशासन प्रतिबद्ध है. बता दें कि 29 अगस्त 2016 को बोकहा निवासी राजेंद्र यादव के घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर के लिकेज की वजह से आग लग गयी थी, जिसमें घर का सभी सामान जलकर खाक हो गया था और अगलगी की उक्त भीषण घटना में पांच लोग जख्मी हो गये थे. जख्मी होनेवाले में गृहस्वामी स्वयं राजेंद्र यादव, उनकी पत्नी उषा देवी, पुत्री भारती कुमारी समेत अन्य लोग भी शामिल थे. जिनमें गृहस्वामी स्व. यादव बुड़ी तरह झुलस जाने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गये थे. जिनका हालत नाजूक होने के कारण पीएमसीएच पटना के लिये रेफर कर दिया गया था और पटना के ही बर्न अस्पताल में उनकी स्थिति बिगड़ने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. मौके पर सलेमपुर पंचायत के मुखिया देवेंद्र यादव, उषा देवी, श्याम यादव, विनोद यादव व ललन सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.


0 comments:
Post a Comment