PropellerAds

बार्डर पर चाईनीज सेब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी के पिपरौप एसएसबी कैंप अंतर्गत महादेवपट्टी एसएसबी कैंप के जवानों ने गश्ती के दौरान 7 कार्टून चाईनीज सेब के साथ दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाबालिग बच्चें की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव के ही संजय यादव के करीब 10 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार व उक्त गांव के ही अरूण यादव के करीब 8 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में बताई गई है। बताते चले कि महादेवपट्टी कैंप इंचार्ज एएसआई अशोक पाल के नेतृत्व में जवानों ने बार्डर पीलर संख्या 282/21 कार्रवाई कर 7 कार्टून चाईनीज सेब व दो साईकिल के साथ दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए पिपरौन एसएसबी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर रामेश चंद्र मलहोत्रा ने बताया कि जब्त चाईनीज सेब व दोनों नाबालिग को पिपरौन कस्टम के हवाले कर दी गई है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment