PropellerAds

मजदूर दिवस पर रालोसपा ने मजदूरों व किसानों को किया सम्मानित

मजदूरों व किसानों को सम्मानित करते रालोसपा के नेतागण
हरलाखी(मधुबनी): बिहार में मजदूर व किसानों की हालत आजादी के बाद अब तक नहीं सुधरी है। राज्य सरकार केवल खोखले दावे कर जनता को भ्रमित करने का काम किया है। राज्य ये अब तक मजदूरों का पलायन जारी है। दूसरे राज्यों से बिहार के मजदूरों को भी भगा दिया जाता है। बिहार के मजदूरों का अपमान राज्य सरकार का अपमान है। बिहारी मजदूरों का दोहन किया जाता है। इसके बावजूद भी राज्य सरकार केवल सरकार बचाने व गठबंधन को निभाने के लिए जनता की अवहेलना कर रही है। उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय के उमगांव दीन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में मजदूर दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम के मौके पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद ने कही। बताते चले कि प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित दीनदयाल उच्च विद्यालय परिसर में रालोसपा के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय मजदुर दिवस पर क्षेत्र एक सौ मजदुरों को सम्मानित किया गया। जहां रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद, प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानंद दांगी, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता कीर्तन प्रसाद, विस प्रत्याशी मनोज यादव, विधायक सुधांशू शेखर, यूवा प्रदेश महासचिव मनीष सिंह ने मजदुरों को पाग दोपटटा से सम्मानित किया।
संयुक्त रूप से कार्यक्रम कि उद्घाटन करते माधव आनंद, सुधांशु शेखर व अन्य
इस दौरान आरएलएसपी महासचिव श्री आनंद ने पत्रकारों को कहा कि इस मिथिला की धरती से जन्म लेकर बड़े बड़े नेता देश के आला राजनितिक ओहदे पर भी गए, केंद्र में मंत्री भी रहें लेकिन मिथिला में अब तक कोई विकास नहीं हुआ। आज भी यहां के लोग उपेक्षित हैं। पूरे बिहार में युवाओं को कोई रोजगार नहीं है। बिहार में राज्य सरकार के विकास के सारे दावे गलत है। यहां के युवा आज से 25 साल पहले जहां थे, आज भी वहीं हैं। बिहार में अगर वाकई विकास हुआ है जो फिर युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिली। उन्होंने आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि बिहार से प्रतिदिन औसतन 1 हजार लोग दूसरे राज्यों में नौकरी की तलाश में जाते हैं। दूसरे राज्यों में रेलवे प्लेटफार्म पर हर दिन काफी तादाद में बिहारी मजदूर व पढ़े लिखे बेरोजगार युवा नौकरी तलाश में आते हैं। मिथिला के नेता चतुरानन मिश्र, डॉ. शकील अहमद, भोगेंद्र झा सहित कई ऐसे नेता हैं जो केंद्र सरकार में बड़े बड़े ओहदे पर और आईटी मंत्री भी बनें। इसके बावजूद भी बिहार और मिथिला में युवाओं को रोजगार नहीं मिला। मौके पर विधायक सुधांशू शेखर, जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, मो. रजाउददीन, कृष्णा प्रसाद सिंह, रंजीत कामत, हिमांशू शेखर, अवधेश कुशवाहा, कारी ठाकुर, गंगा प्रसाद सिंह, मनीष सिंह, गुलाब महतो, दिगंबर महतो, आदिष्ट नारायण झा व भोगेंद्र झा समेत कई लोग मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment