PropellerAds

जिला टॉप टेन में आकर छात्रों ने किया बेनीपट्टी का नाम रौशन

बेनीपट्टी(मधुबनी): मंगलवार को जारी किये गये इंटर के परीक्षा परिणाम में अनुमंडल के कई छात्र छात्राओं का जलवा इस बार भी कायम रहा है. पीडीसीपी कॉलेज बसैठ के छात्र व उड़ेन गांव निवासी मनीष कुमार यादव कॉमर्स के परीक्षा परिणाम में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने कॉलेज का ही बल्कि माता पिता और अपने अनुमंडल का नाम रौशन किया है. मनीष शुरु से ही मेघावी छात्रों में शामिल रहा है. 377 अंक लाकर जिला में पहला स्थान प्राप्त किया है. उच्च शिक्षा प्राप्त कर वह बैंक का पीओ बनना चाहता है. बता दें कि 2012 में उनके पिता भोगी यादव का देहांत हो गया, तब से वह अपनी माता उषा देवी के स्नेह व प्रेरणा से बेहतर परीक्षा परिणाम के लिये लगन के साथ तैयारी किया. वहीं डा. एनसी कॉलेज में अध्ययनरत छात्र जितेंद्र महासेठ ने जिला टॉपर्स के पांचवे स्थान प्राप्त कर अपने माता, पिता, शिक्षकों व अनुमंडल को गौरवान्वित करने का काम किया है. बेनीपट्टी के बलिया गांव निवासी परमेश्वर महासेठ व माता अनारवती देवी के सुपुत्र जितेंद्र 366 अंक लाकर वाणिज्य संकाय में जिला टॉपरों की पांचवा स्थान प्राप्त किया है. किसान व समान्य परिवार के छात्र जितेंद्र की सफलता पर उनके माता पिता खुशी से फूले नही समा रहे हैं. जितेंद चार्टर एकाउंटेंट बनकर समाज की सेवा करना चाहता है. बता दें कि दोनों छात्रों ने बेनीपट्टी के राजेश कॉमर्स ऐकेडमी में तैयारी कर सफलता हासिल की है. दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता के साथ एकेडमी के गुरुजनों को दी है. अपने छात्रों के शानदार सफलता पर एकेडमी प्रबंधन में जश्न का माहौल है. शिक्षक राजेश कुमार व शकील अख्तर ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनायें दी है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment