बेनीपट्टी(मधुबनी): आरके कॉलेज मधुबनी से अध्य्यनरत छात्रा सुमन प्राची ने इंटर के वाणिज्य संकाय में जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिला, अनुमंडल के साथ अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रौशन किया है. वे 370 अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान पाने में सफलता हासिल की है. बेनीपट्टी के नवटोली गांव निवासी मनोज कुमार झा की पुत्री सुमन बेनीपट्टी के भाईजी कॉमर्स क्लासेज बेनीपट्टी में तैयारी कर शानदार उपलब्धि हासिल की है. उपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुये सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता मनोज झा, माता सविता देवी व भाई जी कॉमर्स क्लासेज के संचालक रमण कुमार झा को दिया है. सुमन ने बताया कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर बैंक पीओ बनना चाहती है. पिता किसान व माता गृहिणी के सानिध्य में मिली सफलता से प्राची बेहद ही खुश है. वहीं शिक्षक रमण कुमार ने बताया कि प्राची के इस उपलब्धि ने हम सभी को गौरवान्वित करने का मौका दिया है. साथ ही हमारे संस्थान के द्वारा प्राची सहित अन्य सभी सफल छात्र छात्राओं को विशेष रुप से सम्मानित कर हौसला आफजाई किया जायेगा. बता दें कि भाईजी कामर्स क्लासेज के छात्र ने लगातार दूसरी बार जिला टॉपर में अपना स्थान बनाया है. उधर प्राची ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिये कठिन मेहनत, एकाग्रता के साथ तैयारी व लगातार सात घंटें तक का मेहतर आखिरकार रंग लाया.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment