बेनीपट्टी(मधुबनी): प्रखंड मुख्यालय के समीप संचालित सुरसरि चंद्रमुखी महिला महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय की टॉप छात्रा का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर कॉलेज में विज्ञान संकाय में अध्य्यनरत छात्रा मनीषा कुमारी को माल्यापर्ण कर उसे पुस्तक व डायरी प्रदान की गयी और उसका उत्साह बर्द्धन भी किया गया. बता दें कि मनीषा इंटर की विज्ञान की परीक्षा में कुल 352 अंक लाकर कॉलेज, माता पिता व अपने गांव सहित प्रखंड का नाम रौशन किया है. मनीषा बचपन से ही मेघावी छात्रा के रुप में विख्यात रही है. मनीषा ने भौतिकी व जीव विज्ञान में डिस्टींगशन लाकर कॉलेज का मान सम्मान बढ़ाया है. ये मेउकल की तैयारी कर रही है और चिकित्सक बन कर समाज की सेवा करना चाहती है. मनीषा बतातीं हैं कि अर्जून के समान विद्यार्थी को सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रीत रखना चाहिये. हमने लगातार सतत मेहनत कर कठोर परिश्रम किया. दिन रात मिलाकर 8 घंटे तक स्वयं अध्य्यन करती रही. परीक्षा परिणाम को लेकर हम पहले से ही गंभीर थे. वहीं हाविद्यालय के प्रार्चाय प्रो. कमलेश्वर ठाकुर सहित सभी प्राघ्यापकों व अन्य महाविद्यालय कर्मियों ने मनीषा के मंगलमय भविष्य की कामना की है. श्री ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नही है, बल्कि प्रतिभा को निखारे जाने की आवश्यकता है. मौके पर मौजूद प्रो. अमरेंद्र कुमार, प्रो. तारानंद ठाकुर, उदेश्वर कुमार, चतुर्भुज झा, सुनील कुमार कर्ण, विनोद कुमार, रवींद्र झा, मनोज झा, सरस्वती देवी व राजकुमार झा समेत अन्य कर्मियों ने भी मनीषा को शुभकामनायें देते हुये कहा कि विपरीत परिस्थितियों में मनीषा ने विज्ञान की परीक्षा में 70 फिसदी अंक लाकर कॉलेज प्रबंधन का सम्मान बढ़ाने का काम किया है. .
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment