बेनीपट्टी(मधुबनी): अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने अपनी 13 सूत्री मांगों के समर्थन में एकदिवसीय धरना दिया. धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार हाय! हाय! के नारे लगाकर अपने आक्रोश का इजहार किया. इस दौरान माकपा नेता पवन भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है. मनरेगा योजना के फंड में कटौती के कारण मजदूर भूखमरी के शिकार हो रहे हैं. विभिन्न योजनाओं में अनुदान देने की प्रक्रिया बेहद ही जटिल कर आम जनों को परेशान करने का काम किया जा रहा है. जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार से भोली भाली आम जनता आक्रांत है. वहीं केंद्र सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास को ढ़कोसला करार देते हुये विंदू यादव व मनोज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. केंद्र सरकार का तीन साल में आम जन लगातार परेशान रहे है. 13 सूत्री मांगों में राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन किरासन देने, जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने, वृद्धावस्था पेंशन व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में व्याप्त गड़गड़ी को दूर कर खाते में अविलंब राशि उपलब्ध कराने, बिजली बील में गड़बड़ी की जांच कर सही कराये जाने, भारी वर्षा व ओलावृष्टि से हुई क्षति का आकलन करवाकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने, भूमिहीनों को वास के लिये भूमि व परचाधारियों को जमीन पर दखल दिलाने, समान काम के बदले समान वेतन देने, सबके लिये समान शिक्षा प्रणाली मूहैया कराने व कृषि लोन माफ करने सहित अन्य मांगें भी शामिल है. मौके परबाबूलाल महतो, अमोद झा, अरुण झा, पुरनी देवी, सुमिंत्रा देवी, श्रवण यादव, तिलिया देवी, परशुराम भंडारी, हलखोरी महतो, नरेश झा व दीपक झा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment