बेनीपट्टी(मधुबनी): अनुमंडल कार्यालय परिसर में संचालित व्यवहार न्यायालय में कार्यरत न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार द्वितीय को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. दंडाधिकारी श्री कुमार का अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रुप में पदोन्नति के साथ ही सुपौल जिले में स्थानांतरण हुआ है. इस अवसर पर अधिवक्ताओं के द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार उन्हें पाग व दोपट्टे से सम्मानित किया गया. इस दौरान श्री कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यायिक सेवा में निष्पक्षता अति महत्वपूर्ण व बेहद ही चूनौतीपूर्ण साबित होता है. हमने सभी मामलों में पूरी तरह कानून का निर्वहन कर्मठता व निष्पक्षता के साथ किया है. खासकर मिथिलांचल का यह स्नेह हमें सदैव याद रहेगा. वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद चंद्र ठाकुर ने कहा कि अजय बाबू ने अपने पूरे कार्यकाल तक कानून का पालन कराने का काम किया और हम सभी के साथ अन्य लोगों को भी कानून की मर्यादा बनाये रखने को प्रेरित करते रहे. उनके जाने के बाद भी वे हम सभी को सदैव याद आते रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संध के अध्यक्ष विनोदचंद्र ठाकुर ने की. जबकि संचालन श्याम किशोर तिवारी ने किया. मौके पर एसीजेएम विरेंद्र कुमार चौबे, एसडीजेएम रामेश्वर मिश्रा, मुंसिफ अमित कुमार तिवारी, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सचिव परमेश्वर यादव, चंद्र कुमार चौधरी, श्याम कुमार मिश्र, ओम प्रकाश यादव, ज्ञानेश्वर झा, शंकर कुमार वर्मा, रामसुंदर चौधरी, विनय कुमार देव, नरेंद्र राय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, रामदेव प्रसाद, दशरथ प्रियदर्शी, आनंद कुमार दास, आदित्य कुमार ठाकुर, प्रशांत कुमार ठाकुर, मणिशंकर प्रतिहस्त, ईश्वरचंद्र झा, अशोक कुमार मेहता, शंभूनाथ, बैद्यनाथ ठाकुर, संतोष कुमार झा, प्रणव कुमार व राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिवक्तागण भी मौजूद थे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment