बेनीपट्टी(मधुबनी): अरेड़ थाना क्षेत्र के नागदह पंचायत के कुसमौल गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कुशमौल गांव निवासी प्रमोद यादव व रामसागर यादव के घर में आग लग गयी, जिससे दोनों का घर जल कर खाक हो गया. अगलगी की घटना में कपड़ा अनाज, फर्नीचर व अन्य सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया. आग लगने के कारण खाना बनाकर आग नही बुझाने व चिनगारी से लगने के कारण स्थानीय लोगों के द्वारा बतायी जा रही है. कुल मिलाकर एक लाख रुपये से अधिक की क्षति होने की बात गृहस्वामी के द्वारा बतायी गयी. ग्रामीणों ने प्रशासन से पिड़ीत परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता प्रदान किये जाने का आग्रह किया है.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment