बेनीपट्टी(मधुबनी): अनुमंडल मुख्यालय में मद्य निषेध को लेकर एसडीपीओ निर्मला कुमारी के नेतृत्व में अनुमंडल प्रक्षेत्र के छात्र छात्राओं के द्वारा विशेष जागरुकता रैली निकाली गयी. रैली आंबेडकरचौक से होते हुये मुख्य बाजार का परिभ्रमण कर पुनः आंबेडकर चौक पर समाप्त हुई. जहां रैली नूक्कड़ सभा के रुप में तब्दील हो गयी. इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि तंबाकूयुक्त पदार्थों के सेवन से कई प्रकार की भयानक बिमारियों का शिकार होना पड़ता है. तंबाकू त्याग कर बिमारियों पर व्यर्थ व्यय होनेवाले लाखों रुपयों को बचाकर विकास कार्य पर खर्च किया जा सकता है. उन्होंने अनुमंडल के सभी लोगों से तंबाकू जनित पदार्थों को त्यागने के अपील भी की. वहीं उन्होंने तंबाकू त्यागने के साथ साथ हरे पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को प्रदुषणमुक्त बनाये जाने का आग्रह भी किया.उधर मौके पर मौजूद सभी छात्र छात्राओं ने मद्य निषेध दिवस पर अपने अभिभावकों को तंबाकूमुक्त कराये जाने का संकल्प भी लिया. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह व एसएस ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अमरेश मिश्रा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment