PropellerAds

मधुबनी में गर्दन पर पिस्टल सटाकर लूटे लाखों का जेवरात

बेनीपट्टी(मधुबनी): स्थानीय थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सोमवार की रात तकरीबन ढ़ाई बजे के आस-पास आधे दर्जन की संख्या में आये अपराधियों ने गृहस्वामी की गर्दन पर पिस्टल सटाकर करीब ढ़ाई लाख के जेवरात, नकद व कपड़े समेत अन्य सामान लूट लिये जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार बलिया गांव निवासी शंभूनाथ झा गहरी निंद्रा में सोये थे, उसी कमरे में लगे दूसरी बेड पर उनकी पत्नी नीलू झा भी सो रही थीं. देर रात करीब ढ़ाई बजे के आस-पास चार की संख्या में आये अपराधियों ने कमरे की दरबाजे को धक्का देकर तोड़ दिया और कमरे के अंदर घुस गये. कमरे के अंदर आते ही उनमें से एक अपराधी शंभूनाथ के कनपट्टी पर हथियार सटा दिया और तेज आवाज में बोला कि चूपचाप सभी गहने जेवरात दिखाओ नही तो जान से मार देंगे. जब शंभूनाथ ने बताने में आनाकानी की तो दूसरे हाथ में रखे लोहे का रॉड से दाहिने पैर पर वार किया. कमरा में धक्का मारते ही दोनों पति पत्नी जाग चुके थे. पत्नी रोने विलखने लगी तो उसे भी कहा गया कि हम और कुछ नही लेंगे केवल जहां गहने रखे हैं, वहां हमें दिखाओ और आलमीरा की चाभी दो. डर के मारे दोनों पति पत्नी ने आलमीरे की चाभी अपराधियों के हवाले कर दिया. आलमीरा से सोने के पांच भर के टाप्स, झुमका, अंगुठी, हनुमानी, चांदी के सिक्के, गले की चेन व हेलमेट समेत सभी गहने लूट लिये. इस क्रम में शेष अपराधी घर के सारे कपड़े व सामान को यत्र तत्र फेंक कर जेवरात ढ़ूढते रहे. गृहस्वामी श्री ने बताया कि हथियार सटाकर तकरीबन एक घंटे से अधिक समय तक अपराधी लूट की घटना को अंजाम देते रहे. वहीं दो अन्य अपराधी आंगन में खड़ा था. इतना ही नही लूट की घटना को अंजाम देने के उपरांत कमरे में घूसे चारों अपराधियों ने हथियार सटाये हुये गृहस्वामी से बगल के कमरे में रह रहीं उनकी वृद्ध मां के रुम के पास ले गया और आवाज दिलवाकर कमरा जबरन खूलवाया. उस कमरे से भी मां के द्वारा रखे गये तकरीबन 35 हजार रुपये नगद व जेवरात लूट लिये. लूट के दौरान अपराधी लगातार हल्ला करने पर जान से मार देने की धमकी देते रहे. गृहस्वामी के द्वारा सभी छह अपराधियों की उम्र 16 से 23 वर्ष के आस पास की बतायी जा रही है. अधिकांश अपराधियों के चेहरे पर नकाब लगे होने की बात भी कही. उधर खबर की सूचना मिलते ही मंगलवार की अहले सुबह पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा व एसडीपीओ निर्मला कुमारी सहित अन्य पुलिसबल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जांच में जूट गये. इस बाबत एसडीपीओ ने कहा कि घटना की वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान किया जा रहा है. हर पहलूओं की बारिकी से जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ कर मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment