बिस्फी(मधुबनी): बिस्फी प्रखंड के पतौना ओपी अंतर्गत रथौस पंचायत के लोहरा गांव में सोमवार की रात तीन की संख्या में आये अज्ञात नकाबपोशों के द्वारा एक घर से हजारों की राशि लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के करीब दो बजे लोहरा गांव निवासी स्व. विनोद यादव के घर में तीन नकाबपोश घर के पिछले दरबाजे से घुस गये और कमरे में रखे अटैची से चार हजार की राशि लूट ली. शेष सामान को अपराधियों ने इधर उधर फेंक डाला. गृह स्वामिनी मोस्मात रानी देवी ने बताया कि सभी अपराधियों के हाथ में पिस्टल था. घर में सो रहीं उनकी विधवा पत्नी रानी देवी के द्वारा विरोध करने पर हल्की मारपीट करने व हो हल्ला करने पर जान से मारने की बात भी बतायी गयी. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी घर के पीछे से निकलते बने. अपराधियों के भागते ही महिला चिल्लायीं पर पास में ही बेचन यादव की बेटी की शादी समारोह आयोजित होने व लाउडस्पीकर बजने के कारण महिला के चिल्लाने की आवाज किसी ने नही सूनी. वहीं सूत्रों की माने तो उक्त घर के समीप संचालित ओम प्रकाश यादव के द्वारा उतर बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर अपराधियों का निशाना था, पर केंद्र के समीप शादी समारोह के कुछ लोग रुक थे, जिससे वहां हाथ साफ करने में अपराधियों को सफलता नही मिली. घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह पतौना ओपी अध्यक्ष हनुमान चौधरी घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात में जूट गये. जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के समीप एक खेत से अपराधियों का एक मोबाइल और तान जूते भी बरामद किये. वहीं बेनीपट्टी की बलिया गांव से महज दो किलोमीटर की दूरी पर लोहरा गांव अवस्थित है और बलिया व लोहरा दोनों गांव में एक ही रात में हुई लूट की घटना में एक ही गिरोह के अपराधियों के तार जूड़े होने की संभावना स्थानीय लोगों के द्वारा व्यक्त की जा रही है. इस बाबत एसएचओ श्री चौधरी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. जूते और मोबाइल के आधार पर शीघ्र ही अपराधी दबोच लिये जायेंगे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment