PropellerAds

मधुबनी के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहारे एक को मारी गोली

जयनगर(मधुबनी): मिथिला पेंटिग के लिए फेमस मधुबनी जिला इनदिनों आपराधिक घटनाओं के लिए फेमस होते जा रही है। अपराधी बेहिचक व निडर बनकर एक से बढ़कर एक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। अपहरण, हत्या व लूट जैसी घटना हर दिन जिले मे कहीं न कहीं हो ही जाती है। ताजा मामला है जयनगर थाना क्षेत्र के बेतौन्हा  गाँव  की। जँहा अज्ञात अपराधियों ने पुरुषोत्तम महतो के पुत्र बबन महतो को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत घटना स्थल  पर ही हो गयी। जानकारी के अनुसार अपराधी   जयनगर से ही बबन को मोटरसाईकल  से पीछा कर रहा था, और  बेतौन्हा गाँव के समीप कमला पुल से बतौँहा जाने वाली रास्ता में उसके आंखों में गोली मारकर नेपाल की ओर भाग गया।  ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नेपाली व भारतीय रुपयों की अदला बदली का काम  करता था। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पूलिस अपने दल-बल के साथ  घटना  स्थल पर पहुँच मामले की जाँच शुरू कर दी है। वहीँ घटना से आक्रोशित लोगों ने  NH 104 को जाम कर दिया है, और प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment