बासोपट्टी(मधुबनी): बासोपट्टी प्रखंड अन्तर्गत डामु गाँव में बिसाक्त भोजन खाने से करीब 30 बच्चे बीमार हो गये। जानकारी के अनुसार डामु गाँव निवासी बिलट मंडल कुछ दिनों पहले अपने पुत्र की शादी किया। शादी के बाद लड़की पक्ष के द्वारा पुछारि भार भेजा जाता है। आज वही भार बिलट मंडल के घर आया और उसने परम्परागत तरीके से उसका वितरण अपने सगे संबंधियो और पड़ोसियों के यहाँ बाईण के रुप मॆ किया। बाईण में कोई गड़बड़ी होने के कारण जितने भी बच्चे उसे खाया वह बीमार होता गया। सभी बच्चों को उल्टी दस्त होना सुरु हो गया । जिसके बाद आनन-फानन में परिवार वाले बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी इलाज के लिए ले गए। डॉक्टरों ने बच्चों का नाजुक हालत देख बेहतर इलाज के लिये सभी को मधुबनी सादर अस्पताल रेफर कर दिया ।
बीमार बच्चों में रिंकी कुमारी (3), विवेक कुमार (6),
रानी कुमारी (8), प्रियंका कुमारी (5), अन्नू कुमारी (5), शिव सागर (6), नंदनी कुमारी (10), चंचल कुमारी (7), खुसबु कुमारी (12), विनोद कुमार व अनुपम कुमारी सहित अन्य शामिल है।


0 comments:
Post a Comment