PropellerAds

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगों को कराया अवगत

बेनीपट्टी(मधुबनी): पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को भाजपा संपूर्ण देश में गरीब कल्याण वर्ष के रुप में मना रही है. इस परिप्रेक्ष्य में प्रखंड क्षेत्र के उच्चैठ बैंक चौक के समीप बूथ संख्या 207 पर उच्चैठ मंडल के भाजपा कायकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष नरेश यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें आम लोगों के बीच भारत के पीएम नरेंद्र मोदी जी के तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर उनके उपलब्धियों से रुबरु कराया गया. इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के 112 करोड़ लोगों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम किया है. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गृह व कृषि हेतु अलग से बिजली फीडर का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा है. केंद्र सरकार ने करीब 12 हजार बिजली से वंचित गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया है और 2022 तक देश के सभी परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने का निश्चय किया है, जो पिछले 70 सालों में पूर्ववर्ती सरकार नही सकी थी. श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने आवास योजना में 70 हजार की राशि को बढ़ाकर 1.5 लाख करने का काम किया है, वहीं उज्जवला योजना के तहत 2 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर देश में धूंआमुक्त वातावरण बनाया है और 5 करोड़ लोगों को इस योजना से लाभान्वित कराये जाने की योजना केंद्र सरकार की उपलब्धियों में शामिल है. वहीं भाजपा के जिला मंत्री अजय भगत ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत अब तक 267 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाकर जा चुका है. राज्य सरकार की उदासीनता के कारण राज्य में कई महत्वपूर्ण योजनायें लागू नही हो पा रही है. मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, मंडल महामं़त्री लाल गोविंद झा, जिला मंत्री अजय भगत, मंत्री शंकर झा, पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश साह, दिलीप कामत, छोटे श्रीवास्तव, विनय झा, महेंद्र ठाकुर, संतोष मंडल, जटाशंकर भंडारी, आशुतोष कुमार व श़त्रुघ्न राउत समेत अन्य भाजपा कार्यकता भी मौजूद थे.
वहीँ दूसरी ओर एकतारा चौक के समीप विरेंद्र कुमार सिंह के आवास पर अरेड़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष फूलकांत झा कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी और 15 दिनों तक चलनेवाली बूथ विस्तारक कार्ययोजना पर भी विचार विमर्श किया गया. इस दौरान जिला मंत्री शंकर झा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धि व बिहार सरकार की विफलता को लेकर आम जनों को विंदूवार जानकारी देने का काम करें. ताकि आम जनता केंद्र सरकार व राज्य सरकार के कार्यों के अंतर को वारिकी से समझ सके. पंडित दीनदयाल के सिद्धांत पर व्यापक चर्चा करते हुये कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास को ध्यान रखकर उज्जवला योजना, जनधन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और स्वच्छता अभियान जैसे कई जनकल्याणकारी योजनायें चलाकर देश में विकास की गति को निरंतर बनाये रखने का काम किया जा रहा है. वहीं राज्य सरकार हर मोरचे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है. सूबे में लगातार अपराध व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. सारे विकास कार्य ठप हो चुके हैं. गरीबों के कल्याण व उत्थान के लिये हरसंभव प्रयास किये जायेंगे. मौके पर पप्पू सिंह, माधुरी देवी, सिंघेश्वर साह, विरेंद्र कुमार सिंह, शंभू सिंह, कृष्णकांत झा, संजीव कुमार, सुनील राय, दिनेश राम, सुभाष सिंह, दिनेश सिंह, आशीष राय व विजेंद्र राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment