PropellerAds

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस दल पर हमला: ASI के सिर में लगी चोट

फुलपरास(मधुबनी) : फुलपरास थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर गत रात्रि करीब बारह बजे किसी ने फोन कर बताया कि सिसवा बरही दुर्गा स्थान के समीप कुछ लोग जमा होकर छीना-झपटी के प्रयास में हैं. सूचना के सत्यापन के लिए घटना के सच होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए गश्त पर तैनात पेट्रोलिंग पार्टी को वहां भेजा गया. इस दल में ASI विनोद कुमार राय, चौकीदार राम दास एवं सशस्त्र बल शामिल थे. थानाध्यक्ष पुनि सनोवर खां ने जानकारी दी है कि मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क किनारे बने दीवार पर तकरीबन दस लोग बैठे मिले. साथ ही समीप में ही खड़ी एक मैक्सिमा गाड़ी पर भी कुछ लोग बैठे हुए थे. पुलिस पार्टी ने फोन पर मिली जानकारी के सत्यापन हेतु जैसे ही उनसे पूछताछ प्रारंभ किया वैसे ही उन लोगों ने पुलिस पर रॉड एवं खाली बोतलों से हमला कर दिया. कुछ लोग पुलिस के संग हाथापाई करने पर उतारू हो गए. इस हमले में सअनि बिनोद राय के माथे पर चोट लगी और वह जख्मी हो गए. घटना में चौकीदार राम दास एवं चालक उमेश यादव को भी मामूली चोटें लगने की बात बताई गई है. पुलिस जीप के पिछले हिस्से में लगे शीशे भी इस हमले में टूट गए. पुलिस बल पर हुए हमले की वजह क्या थी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. घटना को लेकर पुलिस रेड एलर्ट पर दिख रही है. ताबड़तोड छापेमारी की जा रही है जिसमें कई थानों की पुलिस को भी सम्मिलित किया गया है. कुछ लोगों को पूछताछ हेतु हिरासत में भी लिया गया है. बहरहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment