PropellerAds

बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

बेनीपट्टी(मधुबनी): स्थानीय थाना क्षेत्र के सलहा गांव में रविवार की शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर विधुत सबडिविजन बेनीपट्टी के कनिय अभियंता निशांत कुमार ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सलहा गांव निवासी सीता मंडल को चोरी से बिजली का उपयोग करते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया. अवैध रुप से बिजली का उपयोग करने को लेकर बेनीपट्टी थाना में अभियंता श्री कुमार के बयान पर सलहा गांव निवासी सह आरोपित सीता मंडल पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज कराये गये प्राथमिकी में उन पर 18 हजार 2 सौ 40 रुपये का आर्थिक दंड लगाते हुये कानूनी कार्रवाई किये जाने का आग्रह किया गया है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment