PropellerAds

एमएसयु के लंबे संघर्ष के बाद सुलभ शौचालय का निर्माण प्रारंभ

बेनीपट्टी(मधुबनी): प्रखंड मुख्यालय के लोहिया चौक के समीप बदहाल नवनिर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय के निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है. सोमवार को प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने राज्य पंचम वित योजना मद से तकरीबन 6 लाख 55 हजार रुपये की लागत से बननेवाला शौचालय निर्माण की आधार शीला रखीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों से बदहाल सार्वजनिक शौचालय के नवनिर्माण किये जाने से न केवल स्थानीय ग्रामीणों को ही बल्कि आम राहगीरों को भी सहुलियतें मिल सकेगी. तेजी से वृहत हो रहे बेनीपट्टी बाजार में उक्त शौचालय के नवनिर्माण की बेहद ही आवश्यकता महसुस की जा रही थी और लोगों की मांग पर इसे नये सिरे से बनवाया जा रहा है. आज के परिवेश में स्वच्छता के मद्ये नजर शौचालय निर्माण अति महत्वपूर्ण साबति होगा. वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद बेनीपट्टी विधायक भावना झा ने कहा कि उक्त शौचालय के निर्माण से खासकर महिलाओं को सहुलियत मिलेगी. बेनीपट्टी के विकास के लिये सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आगे बढ़कर विकास को गति देनी की आवश्यकता है, ताकि मुख्यालय का अपेक्षित विकास किया जा सके. बता दें कि पिछले दिनों उक्त बदहाल शौचालय के निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और एमएसयू के सदस्यों ने सड़क जाम कर आवाज मुखर की थी, जिसके फलस्वरुप आज विधिवत रुप से निर्माण कार्य का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ किया गया. बताते चलें कि निर्माण हो रहे शौचालय में दो पुरुष, दो महिला शौचालय के अलावे दो पेशावखाना व एक स्नानागार से पूरी तरह सुसज्जित होगा. नलयुक्त शौचालय परिसर में मिरर व बेसिन की भी व्यवस्था की जायेगी. देख रेख व नियमित साफ सफाई सुनिश्चित रखने के लिये एक काउंटर बनाया जायेगा, जिस पर एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति भी की जायेगी. मौके पर बीडीओ डा. अभय कुमार, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, योगीनाथ मिश्र बबलू, पंसस आनंद झा, मतस्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सुधीर सहनी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह, मिहिर कुमार झा, सुनील कुमार यादव, सीता देवी, नारायणजी झा, परसौना मुखिया अजय झा, एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता विदेश्वर नाथ झा विकास, प्रखंड अध्यक्ष आशीष झा चून्नू, उपाध्यक्ष रामबालक पासवान, भास्कर चौधरी, विनीत कुमार, गिरधारी झा, मुरारी झा, विकिस कृष्णा, राजा झा, त्रिलोक झा, राघव झा व त्रिभूवन कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment