मधुबनी: लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं से तंग हो चुका है मधुबनी और यंहा के लोग। बीते दिन बासोपट्टी में लूट, नैंसी झा की अपहरण के बाद हत्या, कुत्ता बबाल सहित अन्य आपराधिक घटना होने से लोग सहमे हुए है। बतादें कि मधुबनी के लौकाही स्थित आभा पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। लौकही पेट्रोल पंप कर्मचारी से अपराघियों ने लगभग साढे पांच लाख रूपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप कर्मचारी पंप पर से जैसे ही बैंक के लिए निकले बाइक सवार लुटेरों ने पिस्टल सटा कर रूपये भरा बैग छीन लिया। कर्मचारी ने बताया कि बाइक पर दो लुटेरे बैठे थे। हालांकि एक अन्य बाइक पर भी दो बदमाश थे। सभी बदमाश हथियार से लैस थे। पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग भी की और रूपये से भरा बैग लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस अपने दाल बल के साथ मौके पर पहुंची। कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। इसके संदर्भ में पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment