हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारत नेपाल सीमा के कमलावरपट्टी गांव स्थित पर्वतिया बांध के समीप से 210 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो महिला सहित तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के विशौल गांव निवासी विनोद सहनी, कमलावरपट्टी गांव की महिला ललिता देवी व जौहरी देवी के रुप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी गिरफ्तार कारोबारी नेपाल से शराब की खेप भारत ला रहा था। जिसकी गुप्त सुचना स्थानीय लोगों ने हरलाखी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना के एसआई एसएम असदुल्लाह खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब के साथ सभी कारोबारी को धर दबोच लिया। जब्त 210 बोतल शराब मे नेपाली सौंफी शराब 63 लीटर शामिल है। इस बाबत प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी व दोनों महिला द्वारा नेपाल से शराब की खेप लाई जा रही थी। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु मधुबनी कारागार भेजा जा रहा है। वैसे हरलाखी थाना पुलिस शराबबंदी को प्रभावीबनाने तथा इसके कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर प्रतिबद्ध है ।
विक्रम भगत। हरलाखी
विक्रम भगत। हरलाखी
सम्पर्क: 8678072643


0 comments:
Post a Comment