PropellerAds

पतौना ओपी के लोहरा में हुई डकैती मामले में एक गिरफ्तार

बेनीपट्टी(मधुबनी): अनुमंडल प्रक्षेत्र के पतौना ओपी थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में सोमवार की देर रात हुई हजारों की डकैती मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोहरा गांव निवासी नागेंद्र यादव के पुत्र सोनू यादव बताये जा रहे हैं. बताते चलें कि डकैती की घटना के उपरांत घटना स्थल पर पहुंची स्थानी ओपी पुलिस ने पास के एक खेत से तीन जूते समेत मोबाईल भी बरामद किये थे. तत्पश्चात खोजी कूते को बुलवाकर वैज्ञानिक पद्धति से अपराधियों के सूराग खंगाले गये. इस बाबत सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि खोजी कूते ने जूते के आधार पर संदिग्ध आरोपी सोनू यादव को चिन्हित किया गया. इस दौरान बरामद हुये मोबाईल को ट्रेक किये जाने पर मोबाईल सोनू के करीबी मित्र बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी सुटाई झा उर्फ सुट्टू झा के पुत्र निकेश झा को चिन्हित किया गया. मोबाइल में निकेश का ही सीम कार्ड लगा हुआ पाया गया. बताया जाता है कि मोबाईल निकेश झा की है और घटना के समय निकेश घटना स्थल के समीप ही मौजूद था. उधर पुलिस ने आरोपी सोनु को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है. इस संबंध में निरीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी निकेश फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी अभियान चलाये जा रहे हैं. उक्त मामले में निकेश के साथ ही दो अन्य लोगों की भी संलिप्तता शामिल होने की बात सामने आ रही है और उक्त दोनों की भी गिरफ्तारी के लिये पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है. निकेश के साथ फरार चल रहे दोनों संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद लोहरा डकैती कांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा. बता दें कि 30 मई की रात को विस्फी प्रखंड के लोहरा गांव में अज्ञात नकाबपोशों ने स्व. विनोद यादव के घर में लूट पाट की घटना को अंजाम देकर हजारों की राशि लूट ली थी और उनके विधवा पत्नी के साथ मारपीट भी की थी.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment