हरलाखी(मधुबनी): जदयु प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने प्रेस बयान जारी कर बाल विकास परियोजना के अंतर्गत फर्जी वाउचर से अवैध रूप से राशि के निकासी किए जाने का मामला सामने लाया है। उन्होंने कहा है कि बाल विकास परियोजना हरलाखी अंतर्गत 17 पंचायतों के आंगनबाड़ी सेविकाओं में प्रति पंचायत में एक नोडेल सेविका को वर्ष 2015 में आंगनबाड़ी केंद्र के रंग रोगन आलमीरा प्रेसर कुकर व अन्य सामग्री खरीद कर नोडेल केंद्र पर रखने के लिए लगभग 40 हजार रूपये विभाग से मिला है। नोडेल सेविकाओं ने सामग्री खरीद का फर्जी भाउचर(अभिश्रव) विभाग को सुपुर्द कर बिल पास भी करा लिया है।लेकिन केंद्र का रंग रोगन का कार्य भी खर्च की गई राशि के अनुसार नही की गई है। साथ ही क्रय की गई सामग्री का भी अता पता नोडेल केंद्रों पर नही है। ऐसी परिस्थिति में प्रखण्ड अंतर्गत खर्च की गई लगभग 7 लाख रूपये की राशि का सीधा दुरूपयोग किया गया है। दोषी नोडेल सेवकाओं के विरुद्ध करवाई की मांग सी डी पी ओ हरलाखी से अध्यक्ष श्री गुप्ता ने की है ।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment