मधवापुर/हरलाखी(मधुबनी): आज समाज व देश को नई दिशा व दशा देने में लड़कियां की भुमिका अहम रही है। लड़कियों को यदि अवसर मिले तो समाज व देश में एक नई अलख जगाने का काम कर सकती है। आज हमारे इस समाज में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों को बेहतर प्लेटफाॅर्म नहीं दिया जा रहा है। हर जगह पर लड़कियों को दुसरे स्थान पर रखा जाता है। जो एक बहुत बड़ी विडबंना है। आज के समय में लड़कियां लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर पुरी तरह चलने में सक्षम है। हमारे समाज को चाहिए कि बालक बालिकाओं के अंतर को भुलकर दोनों संतान को एक समान हक व अधिकार दें। उक्त बातें साहरघाट स्थित एमजीएम सिनियर सेकेन्ड्री स्कुल द्वारा आयोजित मेघावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक विनोद कुमार ने कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया में लड़कियां हर वो काम करने में सक्षम होकर अपना परचम लहरा रही है। जो काम लड़के नहीं कर पाते है। आज बालिका ट्रेन, हवाई जहाज चालक, मंत्री, अधिकारी बनकर बेहतर काम कर रही है। इसलिए बालिकाओं को उसका हक मिलना चाहिए। बताते चले कि एमजीएम सिनियर सैकेंड्री स्कुल के निदेशक विनोद कुमार ने इंटरमिडिएट के साइंस में अव्वल आएं छात्रों को मेडल देकर उत्साहबर्द्धन किया। इस विद्यालय के साइंस में 69 फिशदी से भौगाछी निवासी पुजा कुमारी, 62 फिशदी से साहरघाट के चंचला कुमारी, 62 फिशदी से खिरोदनी टोल केरवा के अमृता कुमारी, 62 से साहरघाट के काजल कुमारी, 60 से खोरिया सितामढ़ी के रिचा कुमारी व सचिन कुमार समेत 12 छात्रों ने साइंस में बेहतर अंक लाकर अपने अभिभावक तथा विद्यालय का नाम रौशन किया है। मौके पर अभिभावक कुमार कृष्ण, प्राचार्य अनिल पासवान, शिक्षक एस आनंद, आशुतोष कुमार, विपेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विक्रम भगत नागवंशी
सम्पर्क: 8678072643


0 comments:
Post a Comment