PropellerAds

साईकिल अदला बदली को लेकर किशोर को पीटा, बबाल

हरलाखी(मधुबनी):  खिरहर थाना क्षेत्र के सोनई गांव के लोगों का गुस्सा उस समय उबाल पर हो गया। जब गलती से साईकिल अदला बदली होने पर गांव के ही कुछ लोगों ने एक किशोर की जमकर धूनाई कर दी। जिस पर दुसरे पक्ष के लोगों ने मंगलवार की रात हाई स्कूल के समीप सड़क जाम कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटो देर रात तक जमकर बवाल काटा और विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के मुकेश झा के 15 वर्षीय पुत्र रवि झा इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर चौक से मिठाई खरिदने गया था। जहां वो भूल से किसी दुसरे का साईकिल उठा लिया। फिर देखने पर वापस करने के दौरान चौक पर मौजूद कुछ लोगों ने साईकिल वापस करने गए किशोर की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद अन्य ग्रामीण द्वारा बीच बचाव कर किशोर को साहरघाट के नीजी अस्पताल मे भर्ति कराया गया। उधर किशोर की पिटाई से गुस्से मे आए परिजन व ग्रामीणो ने साहरघाट बौरहर मुख्य पथ को जामकर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सुचना पाकर देर रात बेनीपट्टी एसडीपीओ निर्मला कुमारी, थानाध्यक्ष विक्रम कुमार झा, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा, साहरघाट, हरलाखी, बासोपट्टी व मधवापुर समेत थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घंटो मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले मे तीन लोग अफीदूल, दिलेर अंसारी, हंसूल कबारी को गिरफ्तार किया है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। खिरहर व साहरघाट थाना पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है। वही बालक के दादी प्रेमा देवी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव के ही मो. अफरोज, मो. फिरोज, गुलशन, हंशुल, नुरुल, दिलशेर, रामकली, सफिदुल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने कहा कि स्तिथि सामान्य है। तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment