PropellerAds

30 सितंबर तक आधार सिडिंग नही कराने वाले उपभोक्ता राशन किरासन से होंगे वंचित: डीएसओ

बेनीपट्टी: अनुमंडल सभागार में राशन किरासन प्राप्त करनेवाले पात्र लाभार्थियों का आधार सिडिंग सुनिश्चित कराने को लेकर सभी डीलरों के साथ एसडीएम मुकेश रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिन परिवारों के द्वारा अब तक आधार कार्ड, बैंक खाता, व संबंधित बैंक का आएफएससी कोड नही उपलब्ध कराये गये हैं उन परिवारों का 30 सितंबर तक सभी डीलर व संबंधित अधिकारी हर हाल में आधार सिडिंग कराना सुनिश्चित करें. उक्त तिथि तक अगर छूटे हुये लाभूकों के द्वारा आधार संख्या, बैंक खाता संख्या और बैंक का आइएफसी कोड नही दिया जाता है तो उन्हें मिलनेवाले राशन किरासन के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है. उक्त जानकारी निर्धारित तिथि से पहले लाभूक सीधे अपने डीलर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करा दें. इस कार्य में सभी डीलर भी दिलचस्पी लें और वंचित उपभोक्ताओं का सिडिंग का कार्य पूरा करें. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अंत्योदय योजना के वैसे लाभूकों जिनका सेक सूची में नाम है और कार्ड नही मिल सका है, उसे एमओ कार्ड उपलब्ध करायेंगे और वैसे लाभूकों जिनका नाम सेक सूची में शामिल नही है और योजना की पात्रता रखते हैं उसके संबंध में प्रपत्र के के माध्यम  से आवेदन देकर उसका नाम जूड़वाते हुये कार्ड निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही अपात्र लाभूकों का नाम रद्द करने हेतु अविलंब अनुसंशा किये जाने का निर्देश भी सभी एमओ व डीलरों को दिया. इस दौरान एसडीएम मुकेश रंजन ने मौजूद डीलरों को जमकर हड़काते हुये कहा कि गलत आवंटन लेनेवाले, अवैध वसुली करनेवाले, आधार सिडिंग में कोताही बरतनेवाले सभी डीलरों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी डीलर निर्धारित अवधि के भीतर आधार से जोड़े जाने का काम पूरा करें. अवैध वसुली की शिकायत आने पर जांच करायी जायेगी और जांच में आरोप सही पाये जाने पर डीलर नपेंगे. मौके पर बेनीपट्टी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दशरथ प्रसाद यादव, डीलर पवन पाठक, भोगेंद्र कुमार, परीक्षण सदाय सहित अनुमंडल के सभी डीलर मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment