हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी थाना के मोहनपुर गांव के जानकीनगर टोले में सोमवार की रात अचानक आग लगने से एक घर पूरी तरह जल गया और एक बकरी की झुलसकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब 12 बजे के आसपास विशुन सदा व शीतल सदा के घर में अचानक आग लग गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। इस अगलगी की घटना में एक बकरी झुलस गई तथा घर में रखे कपड़ा, अनाज, मोबाईल, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में करीब 50 हजार मूल्य के सामान की क्षति हुई है। वहीं अगलगी के कारणों का पता नही चल सका था। पीड़ित परिवार ने मुआवजे के लिए अंचल कार्यालय को आवेदन प्रेषित किया है। इस बाबत सीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि क्षति का आकलन कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट विभाग को सौंप दी जाएगी।
रिपोर्ट: विक्रम भगत नागवंशी
सम्पर्क: 8678072643
रिपोर्ट: विक्रम भगत नागवंशी
सम्पर्क: 8678072643


0 comments:
Post a Comment