- ग्रामीणों ने लगाया एचएम पर मनमानी का आरोप
- मामले में एचएम बने हैं बेपरवाह
हरलाखी(मधुबनी): विपक्ष में रही वर्तमान सरकार शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाते रहे है, लेकिन क्या सत्ता में आने के बाद यह सरकार शिक्षा व्यवस्था में कोई सकारात्मक सुधार कर पाया है। यह बात एक बार फिर हरलाखी प्रखंड में सरकारी विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां शिक्षकों द्वारा उड़ाती देखी गई है। राज्य सरकार जहां सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था के व्यापक सुधार के इंतजाम में जुटी है वहीं दूसरी ओर शिक्षक व एचएम शिक्षा व्यस्था को चौपट करने में लगे हैं। मामला तब सामने आया जब प्रखण्ड के हिसार में स्थित प्राथमिक विद्यालय पश्चिम टोल में विद्यालय बंद होने की सूचना मिली।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से विद्यालय बंद है। जब ग्रामीण इसकी शिकायत करते हैं तो एचएम पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ता है। एचएम की मनमानी से यहां के लोग त्रस्त है। स्थानीय राजेन्द्र साह, उपेंद्र पासवान, जीवछ कुमार, सुकुमारिया देवी, अनिता कुमारी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में पठन पाठन पूरी तरह चौपट हो गया है। एचएम की राजनीतिक पहुंच के कारण कोई भी पदाधिकारी लोगों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करते। आए दिन विद्यालय संबंधी मामले की गड़बड़ी को ग्रामीणों ने उजागर किया है। लेकिन अब तक एचएम की मनमानी की वजह से विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बहाल नही हुई है। ग्रामीण की शिकायत पर जब 12 बजे विद्यालय पहुंचा तो वाकई विद्यालय बंद मिला। एचएम रेणुका कुमारी से मोबाइल पर संपर्क किया गया। लेकिन एचएम ने फोन उठाना मुनासिफ नही समझा। आस पास के लोगों के माध्यम से एचएम से मामले की जानकारी लेने का प्रयास भी किया लेकिन एचएम ने विद्यालय बंद होने के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 7 दिनों से विद्यालय बंद है।
रिपोर्ट: विक्रम भगत नागवंशी
सम्पर्क: 8678072643



0 comments:
Post a Comment