- जागरूकता अभियान संस्था गंगौर को दिया आर्थिक सहायता
हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड के गंगौर गांव की बेटियां अब घर की चाहरदिवारी से निकल हुनरमंद बन रही है। क्योंकि 17 वर्षीय बिट्टू कुमारी मिश्रा बेटियों को सिलाई कटाई समेत विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण सेंटर खोल हुनरमंद बना रही है। जानकारी दे कि महज इंटर कर चुकी बिट्टू आज तीन वर्षो के कठिन मेहनत के बल पर प्रशिक्षण सेंटर खोल बेटियों को स्वाबलंबन बना रही है। इसी कड़ी में बेटियों को कंप्यूटर सिखने के लिए रालोसपा के जिला महासचिव हिमांशु शेखर, सामाजिक कार्यकर्त्ता कृष्णा टैगोर व राजद जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बीके यादव ने आर्थिक सहायता किया। यह संस्था जागरूकता अभियान संस्था के नाम से चल रही है। वो भी बिना किसी सरकारी सहायता के संचालित है। जो बिट्टू के जज्बे को सलाम करती है। वही इस दौरान जनप्रतिनिधियो ने कहा कि आज हमारे समाज में बेटियों को घर के शोभा की वस्तु बना कर रख दिया गया है। बेटी को शादी व्याह की कठपुतली समझ एक गुलाम की तरह वर्ताव किया जा रहा है, लेकिन लोग यह भूल गए है कि बेटी से ही सुंदर समाज की परिकल्पना है। इसलिये बेटियों का उत्साहबर्धन किया जाना चाहिये। आज सरकार भी बेटी को आगे बढ़ाने में पूरी मदद कर रही है और हमलोगों का भी कर्तव्य बनता है कि हम भी अपने समाज के इन बेटियो को आगे बढ़ने में अपनी अहम भागीदारी दे। ताकि आने वाले समय में लोग बेटा बेटी के फर्क को भूलकर बेटियों को भी सम्मान दे। तब जाकर यह एक विकसित भारत बन पायेगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्त्ता कृष्णा टेगौर व राजद के चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डा. बीके यादव ने भी संस्था को हर संभव मदद किये जाने का आश्वाशन दिया। इनलोगों ने कहा कि संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने गांव के लड़कियो को आत्मनिर्भर बनाने के लिये जो साहसिक कदम उठाया है, वो निश्चित रूप से अन्य लड़कियो के लिये प्रेरणा स्रोत तथा काबिलेतारीफ है। इसलिये हम सभी लोगों से अपील करना चाहते है कि ऐसे बेटियों का उत्साहबर्धन कर सुन्दर समाज की नीव रखने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें। बताते चले कि संस्था में लड़कियो को कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए रालोसपा के जिला महासचिव हिमांशु शेखर, सामाजिक कार्यकर्त्ता कृष्णा टैगोर व राजद जिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने आर्थिक सहायता संचालिका को प्रदान किया। मौके पर संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा, प्रशिक्षक अंजनी कुमारी, रुपम, डेजी, काजल, अंजनी, अदिति, सोनाली, रानी, रुबी, लैला, सुनैना, तहरुन, प्रीती, जुही, अंजु देवी, सवीता, पुजा, इंदु समेत अन्य लडकियां मौजूद थी।
रिपोर्ट: विक्रम भगत नागवंशी
सम्पर्क: 8678072643


0 comments:
Post a Comment