खुटौना(मधुबनी): जिला के खुटौना पीएचसी में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब मारपीट में बुरी तरह घायल अपने दो भाईयो का हाल देखने तथा खुद को ईलाज कराने आए तीसरे भाई राम प्रसाद महतो को भी पीएचसी में पहले से जमे अपराधियों ने जमकर पिटाई की और मार मार कर बेहोश कर दिया. प्रत्येक्षदशियो के अनुसार पीएचसी में लगातार जमे अपराधियों ने अलग-अलग रह रहे तीनो एक ही परिवार के लोगो को मारमार कर अधमरा कर दिए जाने की खबर मिली हैं. पुलिस सूत्रो के मुताबिक़ आवेदक राम प्रसाद महतो तथा बगल के राम चन्द्र महतो से जमीनी बिवाद को लेकर आपसी रंजिश थी.आवेदक राम प्रसाद महतो द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक़ स्थानीय स्तर पर उक्त दोनों लोगो में जमीनी विवाद का फैसला कर दिया था. मामले के मुताबिक़ आवेदक ने अपने जमीनी में चारडीबारी का निर्माण कर निश्चिन्त था. उनके अनुसार दूसरे पक्ष के लोगों ने बाहर से 5-6की संख्या में अपराधिय किस्म के लोगो को बुलाकर उनके घर तोड़ना शुरू कर दिया. रोकने पर गणेश महतो, दिनेश महतो, संतोष महतो तथा पंकज महतोे ने बाहर से मंगाए अपराधियों के साथ मिलकर जानलेबा हमला कर दिया. स्थानीय पीएचसी में ईलाज के वास्ते आने पर वहां भी उनलोगो ने पहले से धात लगाकर बैठे अचानक हमला कर दिया. आवेदक श्री महतो ने खुटौना पुलिस को व अनुमंडलाधिकारी फुलपरास को 18 अगस्त को ही अपनी जानमाल की सुरक्षा हेतु आवेदन लिखा था. जिसमे कहा गया है कि उनलोगो ने बार -बार जान से मार देने की धमकी दिया था. पुलिस ने आवेदन के फर्द बयान पर मामला दर्जकर मामले की अनुसधान में जुट जाने की बात कही हैं.
रिपोर्ट: रमेश कुमार सिंह
रिपोर्ट: रमेश कुमार सिंह


0 comments:
Post a Comment