हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी विधायक सुधांशू शेखर का पैतृक गांव उतरा स्थित उनके घर के सामने अचानक बिजली का एलटी तार टूट कर गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। वही इस घटना में आसपास से गुजर रहे करीब एक दर्जन लोग बाल बाल बच गए। जर्जर तार व पोल को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अचानक बिजली का एलटी जर्जर तार टूट कर सड़क पर गिर गया। इस तार में विद्युत् प्रवाहित होने के वजह से इसके चपेट में आने से सत्यनारायण यादव का एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण विजय पासवान, मुकेश महतो, अवधेश महतो, चंदेश्वर पासवान, अमरनाथ ठाकुर, सरिता देवी, लीला देवी, मीणा देवी, सुबधि देवी, शिव प्रसाद व सुरेन्द्र माझी समेत लोगों ने बताया कि आज यह घटना बिजली विभाग की संवेदनहीनता और लापरवाही से हुई है। इनकी लापरवाही अब लोगो की जान पर आ चुकी है। आज पुरे गांव का तार वर्षो पुराना है, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। विभाग के लापरवाही के कारण आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। आज सुबह यह घटना हुयी है, विभाग को सुचना भी दिया गया है। बावजूद कई घंटे गुजरने के बाद भी घटना की सुधी लेने के लिए न तो विभाग के कोई कर्मी आया है और ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी ही देखने आया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही जर्जर तार व पोल नहीं बदले गए तो हमलोग चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे। इस संबंध में विधायक सुधांशू शेखर ने कहा कि विभाग की लापरवाही से इस तरह की घटना में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई के लिए विभाग से अनुशंसा की जाएगी।
Home / ताजा खबर /
मधुबनी /
हरलाखी
/ बिजली का तार गिरने से हुयी मवेशी की मौत को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment