PropellerAds

बीआरसी के भवन निर्माण में अनियमितता का हुआ उजागर

जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता में लगाया गड़बड़ी का आरोप 
2 महीने बाद भी कार्य स्थल पर कार्य योजना का बोर्ड नहीं 
 
हरलाखी: प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना के आंतरिक संरचना के तहत निर्माणाधीन बीआरसी भवन निर्माण में संवेदक द्वारा जमकर अनियमितता बरती जा रही है। यह आरोप हरलाखी के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने लगाया है। श्री गुप्ता ने संवेदक पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीआरसी भवन निर्माण में घटिया ईंट, सीमेंट, बालू व चिप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। भवन निर्माण तकनिशियन व अभियंता की अनुपस्थिति में अकुशल मजदूरों द्वारा भवन निर्माण कार्य को गलत मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत हरलाखी बीडीओ से भी की गई है। मामले में अब तक कोई पहल नहीं की गई है। उच्चाधिकारियों को भी इसकी शिकायत की जाएगी। इतना ही नहीं निर्माण कार्य के दो महीने बाद भी कार्य स्थल पर कार्य योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया है। स्थानीय बिचौलियों की मदद से बीआरसी के भवन निर्माण कार्य मे जमकर बंदरबांट की जा रही है। इस मामले में संवेदक अथवा निर्माण एजेंसी के किसी अधिकारी से उनके पक्ष प्राप्त के लिए कोई संपर्क नहीं हो सका। इस बाबत बीडीओ मार्कण्डेय राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को अनुशंसा की जाएगी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment