हरलाखी: थाना क्षेत्र के सोठगांव में कब्रिस्तान रोड में बुधवार को एक अनियंत्रित अज्ञात बाइक की ठोकर से पांच साल की एक बच्ची गंभीड़ रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान सोठगांव के ही मो. कलाम की पुत्री के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर एक दिशा से काफी तेज गति से एक अनियंत्रित बाइक चली आ रही थी। बाइक में आगे व पीछे कोई नम्बर नहीं लिखा था। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी थी। बेकाबू गाड़ी चालक ने सड़क किनारे खेल रही बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद घायल बच्ची को इलाज के लिए उमगांव पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment