PropellerAds

जदयू कार्यकर्ताओ ने जम्मू में शहीद एसएसबी जवानों को दी श्रद्धांजली

हरलाखी(मधुबनी): जम्मू के मनिहाल रामबन जिला में एसएसबी के दो जवान श्याम सिंह और रामप्रवेश यादव आतंकी द्वारा ग्रेनेड हमला में हुए शहीद को हरलाखी प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजली अर्पित किया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित कमला नहर परिसर में जद यू अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रधांजलि दी गई। संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि आज हमारे जवान सीमा पर तटस्थ होकर हमारी सुरक्षा कर रहे है। उन्ही के हौसला के वजह से हमलोग सुरक्षित भारत में रहते है। आज जम्मू में एसएसबी कैम्प पर आतंकवादी हमले की हम निंदा करते है। हम माननीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह करना चाहते है कि ऐसे आतंकवादी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। हम शहीद हुए जवान के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते है। यह जवान जब हमारे भारत नेपाल सीमा पिपरौन में तैनात थे, इनका व्यवहार हमलोगों से काफी करीबी रहा। यहां के लगभग हर ग्रामीण इनसे वाकिफ है। इस घटना से पूरा पिपरौन गांव मर्माहत है। ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवार को दुःख सहने की हिम्मत दे। मौके पर जदयू युवध्यक्ष रणवीर सिंह, विशुन मंडल, पंसस डोमा पासवान, योगचन्द्र मुखिया, लक्षणदेव यादव, राजेन्द्र राम, अब्दुल कुद्दूस, रियाज अहमद समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment