बासोपट्टी(मधुबनी): आज देश डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर है। जिससे भारत एक नया अध्याय की शुरुआत कर चूका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश में नोटबंदी कर भारत के जनता से डिजिटल लेनदेन करने का लगातार आग्रह कर रहे है। जिससे भ्रष्टाचार व नकली नोट के कारोबार पर लगाम लग सकेगा। इसके लिए भारत सरकार ने इस सर्विस सेंटर की शुरुआत की है। इसके माध्यम लोगो को डिजिटल साक्षर किया जाएगा और आमलोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। ये उक्त बाते लोगों को संबोधित करते हुए सीएससी के जिला समन्वयक कौशल राज ने बासोपट्टी प्रखंड के भैयापट्टी गांव स्थित कॉमन सर्विस सेंटर डिजिटल साक्षरता के उद्घाटन के दौरान कही। वही उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक नई तरक्की की राह पर चल चूका है और जबतक देश की जनता का भागीदारी नहीं होगा, तब तक भारत का समुचित विकास संभव नहीं है। इसलिए आज यह छोटा सा बाजार भी डिजिटल से जुड़ गया है। बताते चले कि सेंटर का उद्घाटन समन्वयक कौशल राज, भीएलई मन्नी भगत व मुरारी भगत ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विद्यानंद साह, आदित्य कुमार, कमलेश कुमार यादव, मो. इरशाद मंसूरी व संचालक रामबाबू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment