बेनीपट्टी(मधुबनी): अरेर थाना क्षेत्र के हनुमान चौक के समीप मधुबनी बेनीपट्टी एसएच-ंउचय52 मुख्य पथ पर तेज गति से जा रही एक अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से एक अधेर को गंभीर रुप से घायल हो जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार घायल नवटोली गांव निवासी अनिल -हजया (52) साईकिल पर सवार होकर अरेर की ओर जा रहे थे. जहां पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों के सहयोग से बेनीपट्टी पीएचसी में भरती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजूक होने के कारण प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल के लिये चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. उधर ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो व उसके चालक को अपने कब्जे में ले कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि उक्त बोलेरो एक शादी समारोह में भाग लेने के लिये बारात लेकर जा रही थी. इस बाबत पूछे जाने पर अरेर एसएचओ कुणाल किशोर -हजया ने बताया कि बोलेरो को फिलहाल जब्त कर ली गयी और चालक को पुलिस हिरासत में रखकर पूछ ताछ की जा रही है. जाचोपरांत उचित कार्रवाई की जायेगी.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment