जनकपुरधाम(नेपाल): 18 सितम्बर को नेपाल में होने वाले जनकपुरधाम के महानगरपालिका के चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई। एक तरफ जहां प्रशासन चुनाव को लेकर कमर कसते हुए नजर आ रहे है तो दूसरी तरफ सभी उम्मीदवार अपने अपने जित के दावे कर रहे है। इसी बात को जानने के लिए लिये जब यह संवाददाता नेपाल के जनकपुर पहुंचा तो उप मेयर पद के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार राकेश विक्रम का पलड़ा भारी नजर आया। जिसका कारण मधेश आंदोलन बताया गया है। वहां के आम नागरिक को राजनितिक दल से काफी नाराजगी है। क्योकि सविधान के लागू होने के बाद लगातार मधेशी आंदोलन चला, लेकिन किसी राजनितिक पार्टी ने मधेशी का हक़ उन्हें नहीं दिला सका है। इसलिए खासकर युवाओं के चहेते बने राकेश विक्रम लगातार आमलोगों के लिए लड़ने का काम किया है। शायद इसलिए भी उनका पलड़ा भारी है। वहीं मेयर पद पर कुल 16 उम्मीदवार व उप मेयर पद पर 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। 18 सितम्बर अर्थात 2 गते नेपाली तिथि अनुसार चुनाव होगा तथा 3 गते यानी 19 सितम्बर से मतगणना की प्रक्रिया की जाएगी। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने चुनाव जितने के लिए पूरी जोर लगा दिया है।
Home / जनकपुर /
ताजा खबर /
राष्ट्रीय समाचार
/ जनकपुर महानगरपालिका पद से उप मेयर की रेस में राकेश विक्रम सबसे आगे
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment