मधुबनी: अखवार व लोगो से अक्सर आपको मालूम पड़ता होगा कि अपने आप को बैंक अधिकारी बताकर लोगो के मोबाइल पर फोन करता है, ATM सम्बन्धित पिन न .अन्य जानकारी माँगकर मिनटों मे खाते से रूपया निकाल लेते है। कई लोग ठगी का शिकार हो चुके है इसे सायबर क्राइम कहा जाता है , लेकिन अपने आप को बैंक अधिकारी बताकर रंगदारी व जान से धमकी देने लगे तो क्या कहेंगे। आज मधुबनी मे किड्स प्राइड स्कूल ‘अयाचीनगर ‘मधुबनी के संस्थापक पवन कुमार ठाकुर के मोबाइल न:- .8084707788 पर अपने आप को स्टेट बैंक का मुख्य शाखा -पटना अधिकारी दीपक श्रीवास्तव बताने वाला का मोबाइल न :-8114561385 से दिन के 12 बजकर 38 मिनट 45 सेकेन्ड फोन आया। शुरू मे तो उसने ए टी एम न .और आधार न .माँगा जाँच करना है लेकिन जब पवन ठाकुर ने आज रविवार होने की व हमे मूर्ख बना रहे है वात कही और थाना मे शिकायत की वात कही तो वह व्यक्ति बेहद गंदी गालियाँ देने लगा तथा धमकी देने लगा कि अगर जिंदा रहना है तो मेरा आदमी जायेगा उसे 01 लाख दे देना आजकल तुम स्कूल से खूब कमा रहे हो। अगर तुम रूपया नही दिये तो तुम्हे गोली मार देंगे। इस कारण पवन ठाकुर काफी डरे हुये है। समाचार प्रेषण तक नगर थाने मे आवेदन देने कि तैयारी मे पीरीत थे। मधुबनी ऐसी शांत जगह मे भी इस तरह की घटना घटने लगे कम आश्चर्य की वात नही। अब देखना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कितनी जल्दी इस मामले को उदभेदन कर लेती है।
रिपोर्ट: किशोर कुमार


0 comments:
Post a Comment