PropellerAds

बिहार की बेटी नेहा गुप्ता ने दुनिया भर में मचाया सुंदरता का धमाल

बिहार के जमालपुर की रहने वाली डॉ. नेहा गुप्ता की खूबसूरती आज पूरे विश्व में चर्चा का विषय बनी हुई है। विदेश में लोग उनकी खुबसुरती के कायल हो गए। दरअसल नेहा ने शुक्रवार को रूस के मास्को में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड में पार्टिसिपेट किया। नेहा मैरिड कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रहीं। इतना ही नहीं डाक्टर नेहा को एशिया की विजेता और राइजिंग स्टार का खिताब भी मिला। हालांकि वे कुछ अंक से ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड की विजेता बनते बनते रह गयीं। प्रतियोगिता में दुनियाभर से मैरिड और अनमैरिड महिलाएं शामिल हो रहीं थी। प्रतियोगिता में नेहा मैरिड कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रहीं।
गौरतलब हो कि इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से मैरिड और अनमैरिड महिलाएं शामिल हुईं थी। बिहार की नेहा मैरिड कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रहीं। प्रतियोगिता के दौरान नेहा की सुंदरता हीं नहीं बल्की उनकी तीक्ष्ण बुद्धि की भी काफि तारिफ हुई। आापको बता दें कि प्रतियोगिता में दुनिया भर से करीब 44 देशों की सैकड़ों लड़कियों ने पार्टीसिपेट किया था। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नेहा फर्स्ट रनरअप बनीं। नेहा की इस उपलब्धि के बाद शहरवासियों समेत, देश और विदेशों से ढेरों बधाईंया मिली हैं। पेशे से डेंटल सर्जन नेहा सिल्वर ओक्स एल्वर्ट रोड जमालपुर निवासी सह केशोपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता और ललिता गुप्ता की की पुत्री हैं। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में मास्टर्स कर रहीं नेहा ने आर्मी डॉक्टर से शादी की है।
बता दें कि  नेहा गुप्ता फरवरी 2017 में बैंकॉक के पटाया में आयोजित माइल स्टोन मिस एण्ड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल चुनी गईं थी। कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी नेंहा मिसेज दिल्ली एनसीआर 2015 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। डॉ. नेहा साल 2015 में एनसीआर दिल्ली की मिसेज दिल्ली प्रतियोगिता विजेता बनीं। नेहा साल 2016 में मिसेज यूपी का भी क्राउन अपने नाम कर चुकीं हैं।                       

कौन है नेहा गुप्ता?
माइल स्टोन मिस एण्ड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में बिहार की बेटी डॉ. नेहा गुप्ता ने परचम फहराया है। शनिवार की रात बैंकॉक के पटाया में आयोजित इस प्रतियोगिता में नेहा मिसेज इंडिया इंटरनेशनल चुनी गईं हैं। वह बिहार के मुंगेर जिले के छोटे शहर जमालपुर की रहने वाली हैं। नेहा पेशे से डेंटल सर्जन हैं। वह लोगों के दांत का दर्द दूर करती हैं। ब्यूटी विथ ब्रेन हैं नेहा...

- पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में मास्टर्स कर रहीं नेहा ने आर्मी डॉक्टर से शादी की है।
- वह मिसेज दिल्ली एनसीआर 2015 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।
- उनका कहना है कि मैं ब्यूटी विथ ब्रेन होने में विश्वास रखती हूं। इसलिए अपने को हमेशा अपडेट रखती हूं।
- नेहा कई डिजाईनर्स के लिए रैम्प वॉक कर चुकी हैं।
- उनका कहना है कि मैं दुनिया को दिखाना चाहती हूँ कि शादी किसी महिला के जुनून पर ब्रेक नहीं लगा सकती, बल्कि यह उसे उड़ने को पंख दे सकती हैं।

क्राउन जीतना है इनका पैशन
- नेहा ने कहा कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट में ताज जीतना मेरा पैशन है।
- मैं अपने जीवन में जितना ज्यादा हो सके, उतने ताज जीतने के लिए प्रयास करती रहूंगी।
- गौरतलब है कि मिस एण्ड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल व्यूअर्स च्वॉइस अवॉर्ड के विजेता की घोषणा व्यूअर्स के वोट के अनुसार की जाती है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment