PropellerAds

राहत को ले महादलित महिलाओं ने किया हंगामा

बेनीपट्टी: प्रखंड क्षेत्र के कटैया पंचायत के बा-सजय़ राहत नही मिलने से नाराज सैकड़ों महादलित महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर आकर हो हंगामा किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इस दौरान राहत से वंचित महिलाओं ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुये अपने आक्रोश का इजहार किया और तकरीबन तीन घंटे तक प्रखंड कार्यालय परिसर में राहत के लिये अड़ी रहीं. आक्रोशित गीता देवी, रुणा देवी, मोस्मात पुरनी देवी, इंदिरा देवी, कैलाश देवी, उर्मिला देवी, रुणा देवी, जासो देवी, पूनम देवी, दाईवती मोस्मात, ममता देवी, रेखा देवी, चंदा देवी, अमीना खातुन, रेखा देवी, ललिता देवी, रिंकू देवी, सुकुमारी देवी, फूलो देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि तकरीबन 75 परिवार बा-सजय़ व अतिवृष्टि से पीड़ित हैं और प्रशासन हमलोगों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है. पंचायत के ही कुछ लोगों को राहत सामाग्री दी गयी और हम महादलित समुदाय के लोगों को राहत के नाम पर अब तक एक दाना तक नही मिल सका है. जबकि भर ठेहूना पानी में अपने छोटे-ंउचयछोटे बाल बच्चों के साथ रहकर समय गुजारे हैं. हम गरीब और महादलित समुदाय से आते हैं इसलिये हम लोगों के साथ सरकार और प्रशासन भेदभाव अपना रही है. आक्रोशित महिलाओं ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन हम सभी को भी राहत नही उपलब्ध कराती है तो हमलोग प्रशासन का घेराव करेंगे. स्थानीय लोगों के द्वारा काफी सम-हजयाने बू-हजयाने के बाद सभी महिलायें फिलहाल यह कहते हुये अपने घर लौट गयी कि अगर शीघ्र ही राहत सामाग्री हम लोगों को नही दिया गया तो आंदोलन पर उतरने को बाध्य होंगे. इस बाबत पूछे जाने पर बेनीपट्टी बीडीओ डा़ अभय कुमार ने बताया कि उक्त क्षेत्र बा-सजय़ प्रभावितों में शामिल नही रहा है. लिहाजा उनकी मांगे उचित नही है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment