PropellerAds

मिथिला विभूति पर्व समारोह 24-अक्टूबर को

मधुबनी: मिथिला विकास समिति नवकरही द्वारा मध्य विद्यालय नवकरही के प्रांगण मे दिनांक 24 अक्टूबर 2017 को मिथिला विभूति पर्व समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह के अध्यक्ष आयुष पुष्पम झा ने बताया की एक दिवसीय इस समारोह मे राजनीतिक, समाजिक, प्रशासनिक, सांस्कृतिक और पत्रकारिता के माध्यम से मिथिलांचल का मान-सम्मान बढ़ाने वाले मैथिल को समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। तदोपरांत मिथिलांचल के सुप्रसिद्ध गायक और गायिका द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। समारोह मे प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक पदाधिकारी सहित बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिती सम्भावित है ।समारोह को सफल बनाने के लिये समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री महेंद्र झा, कोषाध्यक्ष श्री तेज नारायण झा, उपाध्यक्ष श्री पंकज झा, सुमन्त झा, गगनजी झा, मिहिर झा, पप्पू चौधरी, विपिन झा, ऋषिदेव, अमित टुन्नु, जमीदार यादव, जयबीर मांझी, बिहारी सिंह, राम सिंह, अरुण मिश्रा, संजय चौधरी द्वारा दिन रात मेहनत किया जा रहा है। आयोजक स्वागत समिति ने पूरे मिथिलांचल वासी को समारोह मे भाग लेने के लिये आमंत्रित किया है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment