मधवापुर (मधुबनी): हरलाखी विधायक सुधांशू शेखर ने मधवापुर प्रखंड के उतरा गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर 10 लाख की लागत से बनी तालाब घाट का उद्घाटन किया। उदघाटन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री शेखर ने कहा कि आज इस जगह पर घाट का निर्माण हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियतें मिलेगी. लोग आसानी से इस तालाब का पवित्र जलभर कर महादेव का पूजा कर सकेंगे. आज बिहार की एनडीए सरकार एक बेहतर बिहार की सपना देख रही है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद विकास की एक नई धारा शुरू हुई है. आज सरकार बिहार में हर क्षेत्र में रोडमैप तैयार कर बेहतर विकास की कल्पना कर रही है. बिहार का विकास तभी संभव होगा जब गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा. गांव के विभिन्न तालाबघाट, सड़क, रौशनी, सामुदायिक भवन देकर सौंदर्यीकरण किया जायेगा. गांव का बेहतर विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने तमाम ग्रामीण से आग्रह करना चाहते है कि गांव को स्वच्छ रखे, अगर गांव स्वच्छ होगा तो बीमारियां नहीं फैलेगी और गांव तरक्की की ओर अग्रसर होगा. बताते चले कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से 9 लाख 52 हजार की राशि से इस घाट का निर्माण किया गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता मधवापुर प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर महतो जबकि संचालन हरलाखी प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामएकबाल ठाकुर उर्फ़ कारी जी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार, सुरेश कुशवाहा, श्याम महतो, दीपक प्रसाद, विजय पासवान व बैजनाथ पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment