PropellerAds

जीविका समूह की सैकड़ो महिलाओं ने चलाया जागरूकता अभियान

हरलाखी(मधुबनी): जीविका समूह की महिलाओ ने बौरहर में स्वछता और खुले में सौच मुक्ति को ले जागरूकता अभियान चलाया। रुणा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने सबसे पहले गांव में साफ सफाई की। इसके बाद सैकड़ो महिलाओं ने स्लोगन लिखे तख्ती को लेकर गांव में रैली निकली और स्वच्छता का नारा देकर आमलोगों को जागरूक किया। इसके बाद खुले में सौच मुक्ति पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जीविका के बीपीएम दिलीप कुमार ने कहा कि आज हमारे समाज में खुले में सौच करना एक गंभीर बीमारी का रूप ले चूका है और हमलोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी समस्या है। आज आमलोगों में जितनी भी बीमारियां हो रही है, उसका कही न कही प्रमुख कारण खुले में सौच ही है। इसलिए अपने बेहतर भविष्य के लिए लोगो को घर में शौचालय निर्माण करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी मुहीम को जीविका समूह की महिलाओ ने प्रमुखता से आमलोगों तक पहुचाने का काम किया है। साथ ही अभी स्वच्छता, दहेज़ प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन अभियान को धरातल पर उतारने के लिए महिलाएं गांव के घर घर जाकर लोगो को जागरूक करने का काम कर रही है और आने वाले समय में निश्चित ही इसका प्रभाव आमलोगों पर होगा। मौके पर राजेश कुमार, राजेश कुमार-2, विश्वजीत सक्सेना, शिव शंकर राउत, धीरेन्द्र कुमार मिश्रा समेत सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी।
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment