PropellerAds

6 लड़को ने मिलकर किया गैंग रेप और पुलिस ने दर्ज की अपहरण की प्राथमिकी

हरलाखी(मधुबनी):  बिहार में सुशासन की सरकार है। बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण पर कई कार्यक्रम भी चला रहे है। लेकिन बिहार में महिला किस कदर असुरक्षित है, यह खिरहर थाना क्षेत्र के कौआहा बरही पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर टोल में गैंग रेप की शिकार महिला ने खुद मिडिया के सामने कही। बताते चले कि 27 सितम्बर की रात करीब ग्यारह बजे महिला अपने चाचा के साथ बाइक पर बैठ कर हिसार मेला जा रही थी कि रास्ते में 5 से 6 की संख्या में मौजूद आरोपियों ने जबरदस्ती महिला के साथ बारी बारी से रेप किया और महिला दया की भीख मांगती रही। महिला के चाचा को बंधक बना कर उसकेे आँखों के सामने महिला का चीर हरण कर दिया। इसके बाद महिला डर के मारे नेपाल जाकर छुप गई। यह बात जब जनाधिकार पार्टी के छात्र यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया राज व फुलहर पंचायत के पूर्व मुखिया अनीता देवी को जानकारी मिला तो पीड़िता के परिजन से मिलकर महिला का किसी तरह पता लगाया और न्याय के लिए मिडिया के सामने आई। पीड़ित महिला ने पत्रकारो को आपबीती सुनाते हुए कहा कि जब हम अपने चाचा के साथ हिसार जा रहे थे तो रास्ते में हिसार के 5 से 6 लड़का हमें बाइक पर पीछे से खीच लिया और हमारे चाचा को बांध दिया, फिर हमारे कपड़े को फार कर नग्न कर दिया और मारपीट करते हुए सभी ने हमें बारी बारी से अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो पुरे परिवार समेत जान से मार देंगे। हम बेहोश हो गए, उसके बाद किसी तरह नग्न अवस्था में ही हम घर गए और चुपचाप कपड़ा लेकर हम नेपाल रात को चले गए। हम आरोपियों के पास गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन सभी ने हमें भूखे शेर की तरह नोच डाला। पुलिस और कई नेता लोग आरोपी से मिले हुए है। इसलिए हम आपलोगों का सहारा लिए है। हमें न्याय चाहिए और उस लड़कों को फंसी की सजा होनी चाहिए। वहीं पीड़िता के चाचा ने कहा कि हमारे साथ भी काफी मारपीट किया और पूरी वारदात मेरे आँखों के सामने हुआ और हम कुछ भी नहीं कर सके। बाद में जब हम थाना गए तो पुलिस ने बलात्कार की जगह अपहरण की प्राथमिकी दर्ज किया है। इसलिए हम चाहते है कि हमें न्याय मिले और आरोपियों को सजा। इन बातो से सहज अंदाजा लगा सकते है कि बिहार में महिलाएं कितनी सुरक्षित है और पुलिस अपना फर्ज कितने अच्छे से निभा रहे है। जिससे पुलिस के घिनोनी कार्यशैली पर प्राह्नचिन्ह लग रहे है।बहरहाल पीड़िता खुद बेनीपट्टी न्यायलय पहुच न्यायाधीश के सामने अपना बयान दर्ज कराइ है। इस संबंध में मधुबनी एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि मामले पर हमारी नजर है। मामले की जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा और दोषी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment