हरलाखी(मधुबनी):
हरलाखी प्रखंड के क्षेत्र संख्या दो के जिला पार्षद सरिता देवी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि आज सरकार सूबे के बेहतर विकास की बात कर रहे है। लेकिन जब तक गांव के ग्रामीण सड़को की सूरत नहीं बदलेगी तब तक गांव का बेहतर विकास नहीं कहा जा सकता है। खासकर मिथिलांचल आज भी विकास से काफी पीछे है। जबकि मिथिलांचल से बिहार सरकार में कई मंत्री भी है। आज हरलाखी प्रखंड के लोग ग्रामीण सड़को की जर्जरता का दंश झेल रहे है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। जैसे की गिरजा स्थान फुलहर से मंगरहठा, सोनई होते हुए सेम्हली तक, जिरौल नवटोली से बैंगरा मुशहरी तक, बलाराही स्वस्थ्य केंद्र से मझिपट्टी, खिरहर होते हुए खिरहर हाई स्कूल तक, हिसार चौक से बरही होते हुए हाट पारस तक, हिसार से मंगरहठा व हिसार से सुकवासी तक जाने वाली सड़क की जर्जरता इस कदर है कि लोग आवश्यक काम से घर से बाहर निकलते है। इन सड़को में अधिकांश प्रधानमंत्री सड़क योजना से पास सड़क है। जो आधा अधूरा करके छोड़ दिया गया है। वही निर्माणधीन झिटकी और सुकवासी के बीच पुलिस नहीं होने से आवागमन बाधित है। हमने इस सड़क के निर्माण के दिशा में विभाग व जिला पार्षदों की बैठको में मुद्दा को उठाया है। बावजूद विभाग व सरकार की सुस्त रवैये से सड़क निर्माण में देरी हो रही है और जब तक सड़क निर्माण नहीं होता, तब तक सही मायने में गांव या हरलाखी का विकास नहीं कहा जा सकता है। इसलिए विभाग व सरकार को जल्द से जल्द इस दिशा में पहल करनी चाहिए।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment