हरलाखी / मधवापुर (मधुबनी): रालोसपा की 15 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन में आमलोगों की भागीदारी को लेकर हरलाखी रालोसपा विधायक सुधांशू शेखर ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ गांव गांव जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान हरलाखी प्रखंड के गंगौर, गोपालपुर, कमतौल, मनोहरपुर, फुलहर, पिपरौन, दुर्गापट्टी, उमगांव, नहरनिया, विशौल तथा मधवापुर प्रखंड के पकड़ी, पिहवाड़ा, उत्तरा, भोगछि, बसवरिया, साहरघाट, नवटोली समेत गांवों में जनसम्पर्क कर नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को महासम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी देने का अपील किया। बताते चले कि 15 अक्टूबर को गांधी मैदान में केंद्रीय राज्य मंत्री सह रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वाहन पर शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन रैली प्रस्तावित है। इस दौरान कमतौल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री शेखर ने कहा कि आज बिहार के सभी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लाने की आवश्यकता है। शिक्षा में गुणवत्ता की कमी से बिहार के भविष्य पर चिंता है। आज अगर सूबे की विकास की बात की जाय तो इसकी बुनियाद शिक्षा है। बिहार हमेशा से ज्ञान की धरती रहा है। शिक्षा के मामले में बिहार हर जगह अव्वल भी रहा है, लेकिन आज की जो शिक्षा की हालात है, उसमें गुणवत्ता लाने की जरूरत है। इसलिए शिक्षा की सुधार को लेकर माननीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जी संकल्पित है और 15 अक्टूबर को गांधी मैदान में होने वाले महासम्मेलन कार्यक्रम में पुरे बिहार से लोग पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम से बिहार के शिक्षा व्यवस्था सुधार का सुझाव प्रदेश की सरकार को दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार को बेहतर शिक्षा के लिए पहल करने की आवश्यकता है। एनडीए की सरकार से बिहार की जनता को काफी कुछ उम्मीदें भी है और सबसे जरुरी शिक्षा को बेहतर बनाए की आवश्यकता है। क्योंकि शिक्षा ही बिहार के बेहतर विकास की बुनियाद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामएकबाल ठाकुर उर्फ़ कारी जी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार, विधानसभा प्रभारी श्याम सुंदर महतो, मनीष सिंह, सुरेश कुशवाहा, अरुण यादव, सुरेंद्र महतो, राकेश महतो, रविन्द्र महतो, नरेश यादव व विजय पासवान समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।


0 comments:
Post a Comment