PropellerAds

95 बोतल शराब के साथ कारोबारी धराया

हरलाखी(मधुबनी): भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं बटालियन पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने शुक्रवार की रात सीमा से तस्करी के 95 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान हरलाखी थाना के उमगांव निवासी बिल्टू सहनी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उक्त कारोबारी नेपाल से शराब की एक खेप लेकर बोर्डर पीलर संख्या 284 के पास से भारत में ला रहा था। उसी दौरान गश्त कर रहे एसएसबी के जवानों ने तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर पूरन सिंह ने कहा कि जब्त शराब और गिरफ्तार कारोबारी को उत्पाद विभाग के हवाले किये जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment